ऑटोमोबाइल शोरूम में सबसे ज्यादा रौनक:बाइक-स्कूटी की खूब हुई बिक्री; 100 से 150 रुपए तक बिकी झाड़ू,

Nov 06, 2026 - 20:22
0
ऑटोमोबाइल शोरूम में सबसे ज्यादा रौनक:बाइक-स्कूटी की खूब हुई बिक्री; 100 से 150 रुपए तक बिकी झाड़ू,
सोनभद्र में धनतेरस पर शुक्रवार को जिले के बाजारों में खरीदारी को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। रॉबर्ट्सगंज, दुद्धी, रेणुकूट, अनपरा, शक्तिनगर, बीजपुर और बभनी समेत प्रमुख बाजारों में देर रात तक चहल-पहल बनी रही। किसी ने नया वाहन खरीदकर त्योहार की खुशियां दोगुनी कीं तो किसी ने घर के लिए बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक सामान और अन्य जरूरी वस्तुओं की खरीदारी की। शुक्रवार सुबह से ही रॉबर्ट्सगंज समेत जिले के प्रमुख बाजारों में ग्राहकों की भीड़ जुटने लगी थी। शुभ खरीदारी की परंपरा निभाने के लिए लोगों ने अपनी जरूरत और बजट के अनुसार बाइक, स्कूटी, बर्तन, आभूषण और घरेलू सामान खरीदे। दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखकर कारोबारियों के चेहरे भी खिले नजर आए। ऑटोमोबाइल शोरूम में सबसे ज्यादा रौनक धनतेरस पर सबसे अधिक भीड़ ऑटोमोबाइल शोरूम में देखने को मिली। बाइक और स्कूटी खरीदने के लिए सुबह से ही ग्राहक पहुंचने लगे थे। कई लोगों ने पहले से वाहन बुक करा रखे थे। वे शुभ मुहूर्त में परिवार के साथ शोरूम पहुंचकर डिलीवरी लेने पहुंचे। नए वाहन खरीदने वालों में युवाओं के साथ परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल रहे। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए शोरूम में अलग-अलग मॉडल और रंगों के वाहन सजाकर रखे गए थे। लोगों ने फाइनेंस और अन्य ऑफर की जानकारी लेकर भी खरीदारी की। बर्तन बाजार में भी लगी रही भीड़ बर्तन बाजार में दिनभर खरीदारों की आवाजाही बनी रही। लोगों ने स्टील, पीतल, तांबे और कांसे के बर्तन खरीदे। किसी ने पूजा के लिए थाली, लोटा और दीपक लिया तो किसी ने रसोई के लिए नए बर्तन पसंद किए। दुकानदारों ने ग्राहकों की पसंद को देखते हुए तरह-तरह के बर्तन सजा रखे थे। 100 से 150 रुपए तक बिकी झाड़ू धनतेरस पर झाड़ू की भी खूब मांग रही। मान्यता के चलते सुबह से ही झाड़ू की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ जुटी रही। बाजार में झाड़ू 100 से 150 रुपए तक में बिकी। इसके अलावा गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों और मिट्टी के दीयों की दुकानों पर भी ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। महंगे सोने-चांदी के कारण आभूषणों की खरीदारी प्रभावित सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी का असर आभूषणों की खरीदारी पर भी दिखाई दिया। वहीं, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, घरेलू सामान और सजावटी वस्तुओं की दुकानों पर भी ग्राहक पहुंचे। महंगाई के बीच लोगों ने अपने बजट के अनुसार खरीदारी को प्राथमिकता दी। शाम होते-होते बाजारों में भीड़ और बढ़ गई। धनतेरस पर बाजारों में रही रौनक से कारोबारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User