रायबरेली में भैंस के पानी पीने पर भिड़े दो पक्ष:4 महिलाओं समेत 11 लोग घायल, मामूली कहासुनी के बाद चले लाठी-डंडे

Nov 06, 2026 - 19:14
0
रायबरेली में भैंस के पानी पीने पर भिड़े दो पक्ष:4 महिलाओं समेत 11 लोग घायल, मामूली कहासुनी के बाद चले लाठी-डंडे
रायबरेली के नसीराबाद थाना क्षेत्र में मंदिर के पास बने तालाब में भैंस के पानी पीने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। शुक्रवार शाम करीब 4 बजे शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने से चार महिलाओं समेत 11 लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो भी सामने आया है। भैंस के तालाब में जाने पर शुरू हुआ विवाद घटना भूइयां रानी मंदिर के पास राजापुर कुंवरमऊ के खेतों की है। मिली जानकारी के मुताबिक, पूरे मोती मजरे आलमपुर के रहने वाले शाहरुख पुत्र अनवर अपने जानवरों को खेतों में चरा रहे थे। इसी दौरान उनकी एक भैंस मंदिर के पास बने तालाब में पानी पीने चली गई। आरोप है कि इस पर मंदिर के पुजारी कमलेश दास पुत्र उमाशंकर सिंह ने आपत्ति जताई। पेड़ को नुकसान न पहुंचने और तालाब में भैंस न ले जाने की बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि इसके बाद पुजारी कमलेश दास ने फोन कर चैतन्य सिंह भदौरिया पुत्र बजरंग सिंह को मौके पर बुलाया और घटना की जानकारी दी। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। चार महिलाओं समेत 11 लोग घायल मारपीट में एक पक्ष से चैतन्य सिंह भदौरिया, जय सिंह, अभय सिंह, शिवम सिंह और जितेंद्र सिंह घायल हुए। वहीं दूसरे पक्ष से शाहरुख, रेहान, मोनी, सोनी, साबिरा और कविता को चोटें आईं। घायलों में चार महिलाएं शामिल हैं। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी पवन कुमार सोनकर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति संभाली। घायलों को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। ASP ने मौके पर पहुंचकर ली जानकारी घटना की जानकारी मिलने पर ASP पवन गौतम भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने दोनों पक्षों से घटनाक्रम के बारे में जानकारी जुटाई। ASP पवन गौतम ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर रख रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User