डीएम ने खेत में खुद की धान की क्रॉप कटिंग:देवरिया में एक डिसमिल में 11.54 किलो उपज मिली; पैदावार सामान्य से कम रही
देवरिया में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने शुक्रवार शाम करीब 4 बजे सदर तहसील के परसिया भंडारी गांव में धान की क्रॉप कटिंग कराकर उत्पादन का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने खुद खेत में धान की कटाई की और पूरी प्रक्रिया देखी। एक डिसमिल जमीन में धान की उपज 11.54 किलो मिली, जो औसत उत्पादकता से कम रही। बरियारपुर थाना क्षेत्र के परसिया भंडारी गांव में किसान कृष्ण मोहन के गाटा संख्या 15 स्थित खेत में क्रॉप कटिंग कराई गई। इसके लिए एक डिसमिल क्षेत्रफल निर्धारित किया गया था। कटाई के बाद मौके पर ही धान की मड़ाई कराई गई, जिसमें कुल 11.54 किलो उपज प्राप्त हुई। खेत में धान की रोपाई बिना मानक के हुई अधिकारियों ने बताया कि खेत में धान की रोपाई तय मानकों के अनुसार नहीं की गई थी। इस कारण उत्पादन औसत मानक से कम रहा। डीएम ने कहा- क्रॉप कटिंग के माध्यम से फसलों की वास्तविक उत्पादकता का आकलन किया जाता है। इसके आधार पर कृषि नीतियों और योजनाओं को तैयार करने में मदद मिलती है। सभी तहसीलों में होगी क्रॉप कटिंग डीएम ने बताया कि जिले की सभी तहसीलों में क्रॉप कटिंग कराई जाएगी, जिससे पूरे जिले की औसत उत्पादकता का आकलन किया जा सके। उन्होंने किसानों से धान बेचने के लिए पंजीकरण कराने और सरकारी क्रय केंद्रों पर ही अपनी उपज बेचने की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे किसानों को उपज का उचित समर्थन मूल्य मिल सकेगा। इस दौरान तहसीलदार सदर अलका सिंह सहित कृषि विभाग और संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)