मेमू ट्रेन से गिरकर यात्री घायल:छंदरौली स्टेशन के पास हुआ हादसा, अस्पताल भर्ती

Nov 15, 2026 - 13:26
0
मेमू ट्रेन से गिरकर यात्री घायल:छंदरौली स्टेशन के पास हुआ हादसा, अस्पताल भर्ती
बाराबंकी के लोनीकटरा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह मेमू ट्रेन से गिरकर एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा छंदरौली रेलवे स्टेशन के पास रेलवे गेट नंबर 175सी के नजदीक हुआ। घायल की पहचान सुल्तानपुर निवासी अशोक कुमार के रूप में हुई है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। सुबह 10:30 बजे हुआ हादसा जानकारी के मुताबिक, अशोक कुमार रविवार सुबह करीब 10:30 बजे मेमू ट्रेन में सफर कर रहे थे। इसी दौरान वह अचानक ट्रेन से नीचे गिर गए। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। सुल्तानपुर के रहने वाले हैं घायल घायल की पहचान अशोक कुमार पुत्र गंगा प्रसाद यादव निवासी बनकेपुर गांव, ब्लॉक दुबेपुर, जिला सुल्तानपुर के रूप में हुई है। हादसे की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। त्रिवेदीगंज अस्पताल भेजने की तैयारी घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें इलाज के लिए त्रिवेदीगंज अस्पताल भेजने की तैयारी की गई। हालांकि, उनकी वर्तमान स्थिति की जानकारी नहीं मिल सकी है। ट्रेन से गिरने की वजह स्पष्ट नहीं अशोक कुमार किन परिस्थितियों में चलती ट्रेन से नीचे गिरे, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User