मेरठ के ऑल सेंट्स स्कूल में छात्र ने नोट उड़ाए:रुपये उठाने के लिए मची भगदड़; शिक्षक से अभद्रता का भी आरोप
मेरठ के बच्चा पार्क स्थित थापर नगर के ऑल सेंट्स स्कूल में शनिवार को उत्सव समारोह के दौरान कक्षा 9वीं (सी) के छात्र मोहम्मद कैफ ने पांच-पांच सौ के नोट उड़ाए। नोट उठाने के लिए छात्र दौड़े और भगदड़ मच गई। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। ये था पूरा मामला शनिवार को बच्चा पार्क स्थित थापर नगर में ऑल सेंट्स स्कूल में उत्सव समारोह का प्रोग्राम चल रहा था। तभी कक्षा 9वीं (सी) का छात्र मोहम्मद कैफ स्टेज पर पहुंचा और उसने अपनी जेब से नोटों की गाड़ी निकाल कर उन्हें उड़ा दिया। जिन्हें लूटने के लिए छात्र दौड़ पडे वह स्टेज पर चढ़ गए जिससे स्कूल में भगदड़ मच गई। इसी दौरान छात्र के क्लास टीचर अल्फ्रेड और अन्य शिक्षकों ने उसे ऐसा करने से रोकने की कोशिश की। शिक्षकों का उद्देश्य कार्यक्रम में अनुशासन बनाए रखना था, आरोप है कि छात्र ने शिक्षकों की बात मानने के बजाय हंगामा शुरू कर दिया। विवाद इतना बढ़ गया कि शिक्षक के साथ छात्र कैफ ने हाथापाई कर डाली। घटना की जानकारी स्कूल प्रबंधन तक पहुंची तो मामले को गंभीरता से लिया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. डी. अगस्टाइन ने अनुशासनहीनता के मामले में कार्रवाई करते हुए छात्र के खिलाफ कदम उठाया। स्कूल प्रबंधन की ओर से स्पष्ट किया गया कि शैक्षणिक संस्थान में अनुशासन बनाए रखना जरूरी है और शिक्षकों के साथ किसी भी तरह का दुर्व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता। इस घटना ने स्कूल के उत्सव समारोह के दौरान अनुशासन और विद्यार्थियों के व्यवहार को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। शिक्षकों का सम्मान और स्कूल के नियमों का पालन प्रत्येक विद्यार्थी की जिम्मेदारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)