छठ घाटों पर व्रतियों ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया:बस्ती के अमहट घाट-निर्मली कुंड पर जुटे श्रद्धालु, सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देंगी महिलाएं

Nov 15, 2026 - 18:59
0
छठ घाटों पर व्रतियों ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया:बस्ती के अमहट घाट-निर्मली कुंड पर जुटे श्रद्धालु, सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देंगी महिलाएं
बस्ती में लोक आस्था के महापर्व छठ पर रविवार को शहर के विभिन्न घाटों पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। अमहट घाट, निर्मली कुंड समेत अन्य छठ घाटों पर व्रती महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। खासकर अमहट घाट पर छठ महापर्व की भव्य छटा देखने को मिली। दंडवत करते हुए घाटों तक पहुंचीं व्रती महिलाएं शाम होते ही व्रती महिलाओं और उनके परिजनों के घाटों पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। कोई सिर पर पूजन सामग्री से सजा दौरा लेकर पहुंचा तो कोई परिवार के साथ छठी मइया की आराधना में लीन नजर आया। कई व्रती महिलाएं दंडवत करते हुए छठ घाट तक पहुंचीं। उनके कठिन संकल्प और अटूट आस्था को देखकर लोग श्रद्धा से नतमस्तक हो गए। छठ गीतों से गूंजते रहे घाट, भक्तिमय हुआ माहौल घाटों पर छठ गीतों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। पारंपरिक गीतों के बीच व्रती महिलाएं जल में खड़े होकर भगवान भास्कर की उपासना करती रहीं। इस दौरान उनके पति और परिवार के अन्य सदस्य सिर पर दौरा लेकर साथ चलते दिखाई दिए। घाटों पर दीपों की रोशनी, पूजन सामग्री और श्रद्धालुओं की मौजूदगी ने पर्व की भव्यता को और बढ़ा दिया। उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर होगा व्रत का पारण छठ महापर्व के अंतिम दिन सोमवार सुबह व्रती महिलाएं उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगी। इसके साथ ही चार दिवसीय कठिन व्रत का पारण होगा और लोक आस्था के इस महापर्व का समापन हो जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User