महिला ने दो बच्चों संग फाफामऊ पुल से छलांग लगाई:प्रयागराज पुलिस और NDRF ने तीनों को बचाया, रेस्क्यू का वीडियो वायरल

Nov 21, 2026 - 15:40
0
महिला ने दो बच्चों संग फाफामऊ पुल से छलांग लगाई:प्रयागराज पुलिस और NDRF ने तीनों को बचाया, रेस्क्यू का वीडियो वायरल
प्रयागराज के फाफामऊ पुल से एक अज्ञात महिला ने अपने दो बच्चों के साथ नदी में छलांग लगा दी। घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस बल और एनडीआरएफ की टीम ने तत्परता दिखाते हुए महिला और दोनों बच्चों को सुरक्षित बचा लिया। रेस्क्यू के बाद पुलिस तीनों को नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उनका उपचार कराया जा रहा है। वहीं, महिला ने अपने दो बच्चों के साथ नदी में छलांग क्यों लगाई, पुलिस इसकी वजह जानने में जुटी है। महिला से पूछताछ कर घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिस और एनडीआरएफ की टीम महिला और दोनों बच्चों को बचाने के लिए रेस्क्यू करती नजर आ रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User