दुष्कर्म मामले में आरोपी को 20 साल की सजा:शाहजहांपुर कोर्ट ने 40 हजार रुपए का जुर्माना लगाया
शाहजहांपुर में शनिवार को कोर्ट ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और उससे दुष्कर्म करने के आरोपी को 20 साल की सजा सुनाई है। आरोपी पर 40 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। यह मामला 2021 का है। घटना थाना गढ़िया रंगीन इलाके के एक गांव की है। 13 जनवरी 2021 को एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया था कि उनकी 15 साल की बेटी को गोविंदा जाटव भगा ले गया। गोविंदा जाटव जलालाबाद के ककयानी गांव का रहने वाला है। शिकायत में पिता ने शक के आधार पर उसका नाम दिया था। अभियोजन पक्ष ने 9 गवाहों को पेश किया पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की। जांच के दौरान पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट और अन्य सबूतों के आधार पर कोर्ट में आरोप-पत्र पेश किया। अभियोजन पक्ष ने 9 गवाहों को पेश किया। एडीजे-43 कोर्ट ने गोविंदा जाटव को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)