महोबा में दो घंटे रुकेंगे डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य:सरकारी योजनाओं की प्रगति परखेंगे, विधायकों और जिलाध्यक्ष के आवास जाएंगे
उत्तर प्रदेश के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य शनिवार, 28 नवंबर को महोबा पहुंचेंगे। वह जिले में करीब दो घंटे रहेंगे। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इसके बाद विभागीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं की समीक्षा करेंगे। सुबह 11 बजे चरखारी पहुंचेंगे तय कार्यक्रम के मुताबिक, मौर्य सुबह 11 बजे चरखारी के डाक बंगला मैदान स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। वहां से चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत के आवास ओल्ड पैलेस मोती महल जाएंगे। सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर वह पुलिस लाइन महोबा स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद 11 बजकर 55 मिनट पर लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे। फिर विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। विधायकों और जिलाध्यक्ष के आवास भी जाएंगे दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर मौर्य सदर विधायक राकेश गोस्वामी के गांधी नगर स्थित आवास पहुंचेंगे। दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर भाजपा जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा के फतेहपुर बजरिया स्थित आवास पर उनसे मुलाकात करेंगे। दोपहर 1:15 बजे बांदा के लिए होंगे रवाना दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर वह महोबा से बांदा के लिए रवाना होंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा है। चरखारी में हेलीपैड बनाने की तैयारी भी शुरू कर दी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)