मंत्री मनोज पांडेय ने विपक्षी गठबंधन को बेमेल बताया:प्रतापगढ़ के सम्मेलन में कहा- सनातन और राम पर हमला करने वाले गठबंधन को सोचना चाहिए
प्रतापगढ़ के रानीगंज विधानसभा क्षेत्र में रविवार को हुए प्रबुद्ध सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय ने विपक्षी गठबंधन को बेमेल बताया। उन्होंने कहा कि गठबंधन में अलग-अलग भावनाओं और विचारधाराओं वाले दल शामिल हैं। धर्म, सनातन और राम पर हमला करने वाले गठबंधन को सोचना चाहिए वहीं, कार्यक्रम में मंत्री के पहुंचने के दौरान और उनके संबोधन के समय कई कुर्सियां खाली दिखाई दीं। सम्मेलन में अपेक्षा के अनुरूप भीड़ नहीं जुटने की चर्चा रही। बोले- राजनीतिक दलों को इतिहास पढ़ना चाहिए पांडेय ने कहा कि राजनीतिक दलों को इतिहास पढ़ना चाहिए और देखना चाहिए कि किस पार्टी के खिलाफ किसने सीबीआई जांच कराई थी। उन्होंने कहा कि इस गठबंधन से उनका कोई लेना-देना नहीं है और अलग-अलग दल अपने फैसले खुद लेते हैं। कांग्रेस के 200 से कम सीटों पर समझौता नहीं करने के बयान पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी। बोले- धर्म, सनातन और राम पर हमला करने वाले गठबंधन को सोचना चाहिए उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव की ओर से गठबंधन की मांग के सवाल पर पांडेय ने कहा कि धर्म, सनातन और राम पर हमला करने वाले गठबंधन को हजार बार सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे करोड़ों सनातनियों की भावनाओं को चोट पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार है और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई होती है। सरकार ऐसे लोगों से निपटने के लिए तैयार है और कानून अपना काम करेगा। अपने संबोधन में पांडेय ने कहा कि समाज के लोग एकजुट होते हैं तो देश इतिहास रचता है। यह राष्ट्र और सनातन को मजबूत करने का इतिहास है। बोले- कानून तोड़ने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार है और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई होती है। सरकार ऐसे लोगों से निपटने के लिए तैयार है और कानून अपना काम करेगा। अपने संबोधन में पांडेय ने कहा कि समाज के लोग एकजुट होते हैं तो देश इतिहास रचता है। यह राष्ट्र और सनातन को मजबूत करने का इतिहास है। सुबह 11 बजे तय था कार्यक्रम, शाम 4 बजे पहुंचे मंत्री कार्यक्रम रविवार सुबह 11 बजे तय था, लेकिन मंत्री मनोज पांडेय शाम करीब 4 बजे पहुंचे। कई घंटे इंतजार के बाद पूर्व विधायक धीरज ओझा और पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम करीब डेढ़ घंटे चला। सम्मेलन में खाली कुर्सियों की रही चर्चा प्रबुद्ध सम्मेलन में मंत्री के पहुंचने के दौरान और उनके संबोधन के समय कई कुर्सियां खाली दिखाई दीं। कार्यक्रम में अपेक्षा के अनुरूप भीड़ नहीं जुटने और खाली कुर्सियों की तस्वीरें जिले में चर्चा का विषय बनी रहीं। राजनीतिक गलियारों में भी सम्मेलन की उपस्थिति और आयोजन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)