पेट्रोल पंप से 70 लीटर पेट्रोल चोरी करने वाला अरेस्ट:बांदा में कार और चार प्लास्टिक की पिपिया भी मिलीं

Nov 15, 2026 - 19:50
0
पेट्रोल पंप से 70 लीटर पेट्रोल चोरी करने वाला अरेस्ट:बांदा में कार और चार प्लास्टिक की पिपिया भी मिलीं
बांदा के ओरन थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप से पेट्रोल चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से करीब 70 लीटर पेट्रोल, चार प्लास्टिक की पिपिया और मारुति कार बरामद हुई है। आरोपी ने दो अलग-अलग तारीखों में पेट्रोल पंप की मशीन चलाकर पेट्रोल चोरी किया था। रविवार को पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया। दो बार पेट्रोल पंप से चोरी किया था पेट्रोल मीडिया सेल ने रविवार शाम छह बजे मामले की जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, ओरन निवासी हिमांशु ने 14-15 नवंबर की रात बिसंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि बिसंडा रोड स्थित मां त्रिलोचनी फिलिंग स्टेशन से 24 सितंबर और छह नवंबर को अज्ञात व्यक्ति ने मशीन चलाकर पेट्रोल चोरी किया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की। इसके जरिए आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा था। चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पकड़ा रविवार को पुलिस सिंहपुर रोड स्थित विशाल पुरवा मोड़ पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पेट्रोल चोरी का आरोपी मारुति कार से सिंहपुर की ओर से आ रहा है। पुलिस ने कार रोककर तलाशी ली तो उसमें सवार श्यामराज पुत्र शिरोमन, निवासी बारामाफी, थाना पहाड़ी, चित्रकूट को गिरफ्तार कर लिया। 3 पिपिया में मिला पेट्रोल, 1 खाली बरामद पूछताछ में आरोपी ने पेट्रोल पंप की मशीन चलाना जानने और दो बार पेट्रोल चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने कार से तीन प्लास्टिक की पिपिया में भरा करीब 70 लीटर पेट्रोल और एक खाली पिपिया बरामद की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User