बदायूं में जरूरतमंदों के लिए चैरिटेबल क्लिनिक शुरू:यूपी फलाह-ए-आम सोसाइटी ने किया उद्घाटन, कमजोर वर्ग को मिलेगी चिकित्सा सुविधा
बदायूं में आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश फलाह-ए-आम सोसाइटी (UPFAS) की ओर से फलाह-ए-आम चैरिटेबल क्लिनिक शुरू किया गया। क्लिनिक का उद्घाटन सोसाइटी के अध्यक्ष मौलाना जमीर उल हसन फलाही और सचिव सय्यद वहाब उद्दीन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. इत्तेहाद आलम ने किया। उन्होंने कहा कि आर्थिक तंगी के कारण किसी भी व्यक्ति को इलाज से वंचित नहीं रहना चाहिए। क्लिनिक का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक चिकित्सा परामर्श और स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। इस मौके पर सिराज साहब ने शिक्षा और स्वास्थ्य को समाज की बुनियादी जरूरत बताते हुए इन पर ध्यान देने की बात कही। डॉ. संजीदा आलम ने महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य, समय पर जांच और जागरूकता पर जोर दिया। अभिषेक अनंत ने इसे सामूहिक जिम्मेदारी बताया। वीरेंद्र जाटव ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा जाति और धर्म से ऊपर मानवता की सेवा है। मौलाना जमीर उल हसन फलाही ने कहा कि सोसाइटी का उद्देश्य जरूरतमंदों की सेवा करना है और क्लिनिक इसी सोच का परिणाम है। आयोजन में मुहम्मद शादाब, सरफराज अब्बासी, रियाज अहमद, इम्तियाज अहमद, महताब, सुबोध यादव, गौरव प्रजापति, डॉ. विकास बघेल, जावेद, जिया उद्दीन और मुहम्मद सलमान ने सहयोग किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)