शाहजहांपुर में संयुक्त कार्यालय के 22 कर्मचारी अनुपस्थित मिले:डीएम धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने मांगा स्पष्टीकरण, हेल्पलाइन 1950 का भी निरीक्षण किया

Nov 23, 2026 - 18:59
0
शाहजहांपुर में संयुक्त कार्यालय के 22 कर्मचारी अनुपस्थित मिले:डीएम धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने मांगा स्पष्टीकरण, हेल्पलाइन 1950 का भी निरीक्षण किया
शाहजहांपुर में जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने सोमवार सुबह 10:25 बजे कलेक्ट्रेट के संयुक्त कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी समेत 22 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। डीएम ने कार्यालय में कर्मचारियों की उपस्थिति, कामकाज और सरकारी कामों की स्थिति देखी। अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्होंने निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए बनाए गए डिस्ट्रिक्ट कॉन्टेक्ट सेंटर हेल्पलाइन 1950 का भी निरीक्षण किया। डीएम ने निर्देश दिए कि हेल्पलाइन पर मिली शिकायतें दर्ज कर उनका निस्तारण किया जाए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User