जौनपुर देव दीपावली ट्रैफिक डायवर्जन:सुबह 3 से रात 10 बजे तक लागू रहेगा डायवर्जन, श्रद्धालुओं के वाहन निर्धारित पार्किंग में खड़े होंगे
जौनपुर में देव दीपावली यानी कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार को यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। भारी वाहनों की नो एंट्री सुबह 3 बजे से रात 10 बजे तक लागू रहेगी। गैस, डीजल, पेट्रोल और मेडिकल से जुड़े वाहनों को प्रतिबंध से छूट दी गई है। यातायात पुलिस के मुताबिक, कार्यक्रम समाप्त होने तक शहर में रूट डायवर्जन लागू रहेगा। कुत्तूपुर से आने वाले वाहन शाहगंज पड़ाव तक जाएंगे कुत्तूपुर की तरफ से आने वाले तीन और चार पहिया वाहनों को शाहगंज पड़ाव तक ही आने दिया जाएगा। सद्भावना पुल और शाही पुल जाने वाले श्रद्धालुओं को चाहरसू चौराहे और अशोक टॉकीज तिराहे पर उतारा जाएगा। वाहन किले के पास, राज कॉलेज और अटाला मस्जिद के सामने खाली मैदान में पार्क होंगे। इन दोनों चौराहों से कोई भी वाहन शाही पुल या सद्भावना पुल की तरफ नहीं जाएगा। पॉलिटेक्निक से शहर में प्रवेश प्रतिबंधित पॉलिटेक्निक चौराहे से आने वाले तीन और चार पहिया वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं मिलेगा। पूजा के लिए जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन ओलंदगंज चौराहे से सद्भावना तिराहे की तरफ भेजे जाएंगे। श्रद्धालुओं को उतारने के बाद वाहन बीआरपी इंटर कॉलेज के मैदान में पार्क होंगे। सड़क या आसपास वाहन खड़े करने की अनुमति नहीं होगी। शहर के अंदर केवल उन्हीं ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा को जाने दिया जाएगा, जिनमें श्रद्धालु घाट पर पूजा करने जा रहे होंगे। ओलंदगंज चौराहे से शाही पुल और सद्भावना तिराहे से सद्भावना पुल की तरफ तीन और चार पहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। चाहरसू और अशोक टॉकीज से पुल की तरफ नहीं जाएंगे वाहन अशोक टॉकीज तिराहे से सद्भावना पुल की तरफ किसी भी वाहन को जाने नहीं दिया जाएगा। चाहरसू चौराहे से शाही पुल की तरफ सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। मछलीशहर पड़ाव और बदलापुर पड़ाव की तरफ से आने वाले तीन और चार पहिया वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेंगे। मल्हनी की तरफ से आने वाले वाहन बड़ी मस्जिद होते हुए शाहगंज पड़ाव और फिर कुत्तूपुर की तरफ जाएंगे। जेसीस चौराहे से केवल पूजा करने जा रहे श्रद्धालुओं वाले वाहनों को प्रवेश मिलेगा। दोपहिया वाहनों के लिए अलग पार्किंग केरारवीर पुलिस बूथ के पास किला साइड में सड़क किनारे खाली जगह पर पूजा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की मोटरसाइकिलें पार्क होंगी। वहीं सद्भावना तिराहे से कीर्ति कुंज के सामने खाली जमीन पर दोपहिया वाहनों की पार्किंग व्यवस्था की गई है। यातायात पुलिस ने श्रद्धालुओं से निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़े करने और डायवर्जन का पालन करने की अपील की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)