मथुरा से चार सीओ का तबादला, पांच नए आए:भूषण वर्मा जौनपुर, धर्मेंद्र सिंह मुरादाबाद और सुमन कनौजिया आगरा भेजे गए

Nov 23, 2026 - 17:52
0
मथुरा से चार सीओ का तबादला, पांच नए आए:भूषण वर्मा जौनपुर, धर्मेंद्र सिंह मुरादाबाद और सुमन कनौजिया आगरा भेजे गए
मथुरा पुलिस विभाग में क्षेत्राधिकारी (सीओ) स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। जिले में तैनात चार क्षेत्राधिकारियों का दूसरे जिलों में तबादला कर दिया गया है, जबकि पांच नए अधिकारियों को मथुरा में तैनाती दी गई है। इस बदलाव के बाद जिले की पुलिस व्यवस्था में नई टीम नजर आएगी। तबादला सूची जारी होने के बाद पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बदलाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। चार क्षेत्राधिकारियों को दूसरे जिलों में भेजा जारी सूची के अनुसार, मथुरा में तैनात सीओ भूषण वर्मा का तबादला जौनपुर किया गया है। धर्मेंद्र सिंह को मुरादाबाद भेजा गया है। वहीं सुमन कनौजिया को आगरा और अनिल कुमार सिंह को बदायूं में नई तैनाती मिली है। चारों अधिकारियों को मथुरा से कार्यमुक्त होकर अपने नए तैनाती स्थल पर जिम्मेदारी संभालनी होगी। पांच नए अधिकारियों की मथुरा में तैनाती दूसरी ओर मथुरा में पांच नए क्षेत्राधिकारियों को भेजा गया है। इनमें हिमांशु माथुर को हाथरस से मथुरा स्थानांतरित किया गया है। देवेंद्र सिंह आगरा से मथुरा आएंगे। रामवीर सिंह को झांसी से मथुरा भेजा गया है। इसके अलावा राजीव सिरोही कानपुर देहात से और अनीता चौहान हापुड़ से स्थानांतरित होकर मथुरा में तैनाती संभालेंगी। पुलिस व्यवस्था में दिखेगा बदलाव चार अधिकारियों के जिले से जाने और पांच नए अधिकारियों के आने से क्षेत्राधिकारी स्तर पर पुलिसिंग की जिम्मेदारियों में बदलाव होना तय है। नए अधिकारियों को जिले के अलग-अलग सर्किल की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। इसके साथ ही अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली में भी नए अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। अब सभी की नजर नए अधिकारियों के कार्यभार संभालने और उनके कार्यक्षेत्र आवंटन पर रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User