मऊ के ग्रामीण इलाकों में सुबह कोहरा छाया:दिवाली के बाद न्यूनतम तापमान 18 डिग्री पहुंचा, लोग गर्म कपड़े पहनने लगे

Nov 11, 2026 - 08:07
0
मऊ के ग्रामीण इलाकों में सुबह कोहरा छाया:दिवाली के बाद न्यूनतम तापमान 18 डिग्री पहुंचा, लोग गर्म कपड़े पहनने लगे
मऊ जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। बुधवार सुबह ग्रामीण क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे कई इलाकों में दृश्यता (विजिबिलिटी) काफी कम हो गई। सड़कों पर कोहरे का असर दिखाई दिया। इसके चलते वाहन चालकों को आवागमन में सावधानी बरतनी पड़ी। सुबह-शाम बढ़ी ठंडक जिले में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, करीब 3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के कारण सुबह और शाम के समय लोगों को ठंडक महसूस हो रही है। नमी और कोहरे के चलते ग्रामीण इलाकों में सुबह का वातावरण ठंडा बना हुआ है। बुजुर्गों और बच्चों को बरतनी पड़ रही सावधानी दिवाली के बाद से ही जिले में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। सुबह और शाम के समय तापमान में गिरावट महसूस होने से लोग गर्म कपड़ों का सहारा लेने लगे हैं। खासकर बुजुर्गों और बच्चों को ठंड से बचाव के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतनी पड़ रही है। वहीं, सुबह जल्दी घर से निकलने वाले लोगों को भी ठंड का सामना करना पड़ रहा है। AQI 110 दर्ज वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) जिले में 110 दर्ज किया गया। मौसम में आए बदलाव के बीच लोगों को आने वाले दिनों में ठंड और कोहरे का असर बढ़ने की आशंका है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User