अलीगढ़ में मां काली की शोभायात्रा निकली:रास्ते भर लोगों ने किया स्वागत, जयकारे भी लगाए

Nov 11, 2026 - 08:07
0
अलीगढ़ में मां काली की शोभायात्रा निकली:रास्ते भर लोगों ने किया स्वागत, जयकारे भी लगाए
अलीगढ़ में मंगलवार को मां काली की 120 साल पुरानी शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में मां काली की आकर्षक झांकी के साथ करीब 25 डोले, 3 से 4 बैंड और डीजे शामिल रहे। धार्मिक झांकियों और बैंड-बाजों के बीच हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। रास्तेभर मां काली के जयकारे गूंजते रहे। शोभायात्रा देखने के लिए सड़कों पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। महापौर ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ शोभायात्रा की शुरुआत महापौर प्रशांत सिंघल ने मां काली की झांकी को हरी झंडी दिखाकर की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कांता सतीश गौतम सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद और दिल्ली समेत कई शहरों से झांकियां और बैंड बुलाए गए थे। अलग-अलग धार्मिक स्वरूपों में सजी झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया और मां काली के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। 120 साल से निकाली जा रही शोभायात्रा आयोजन समिति के महामंत्री हर्षिद हिंदू ने बताया कि मां काली की यह शोभायात्रा करीब 120 वर्षों से लगातार निकाली जा रही है। इसका उद्देश्य सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। इस बार भी युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। अचलताल पर हुआ समापन शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए शोभायात्रा का समापन अचलताल पर हुआ। यहां हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक उत्साह और मां काली के जयकारे गूंजते रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User