यूपी में भाजपा ने 133 विधानसभा प्रभारियों का ऐलान किया:गोरखपुर सदर सीट की कमान विवेक आनंद वर्मा को मिली
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ी तैनाती की है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से हरी झंडी मिलने के बाद राज्य की 133 विधानसभा सीटों के लिए प्रभारियों के नामों की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। गोरखपुर सदर सीट की कमान विवेक आनंद वर्मा और गोरखपुर ग्रामीण की जिम्मेदारी उमाशंकर साहनी को दी गई है। देवरिया सदर से संजय सिंह और पथरदेवा से हेमंत पाठक को प्रभारी बनाया गया है। आजमगढ़ सदर सीट पर हनुमंत प्रसाद सिंह, गोपालपुर में ऋषिकांत राय और पडरौना (कुशीनगर) में मारकंडेय शाही को जिम्मेदारी दी गई है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, बीजेपी ने पूर्वांचल की इन महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों पर प्रभारियों की नियुक्ति कर जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और बूथ प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पार्टी नेतृत्व ने प्रभारियों को तुरंत अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय होकर चुनावी तैयारियों की समीक्षा करने के निर्देश जारी किए हैं। पहले पश्चिमी यूपी के विधानसभा प्रभारियों की लिस्ट देखिए अब पूर्वी यूपी के विधानसभा प्रभारियों को जानिए… खबर अपडेट की जा रही है…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)