काशी टोल को 5 घंटे तक फ्री कराएंगे अधिवक्ता:अध्यक्ष-महामंत्री से अभद्रता के विरोध में कचहरी से टोल प्लाजा के लिए हुए रवाना

Nov 26, 2026 - 11:25
0
काशी टोल को 5 घंटे तक फ्री कराएंगे अधिवक्ता:अध्यक्ष-महामंत्री से अभद्रता के विरोध में कचहरी से टोल प्लाजा के लिए हुए रवाना
मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुज शर्मा और महामंत्री परवेज आलम के साथ बुधवार को हुई अभद्रता के विरोध में मेरठ के अधिवक्ता आज आंदोलन के लिए मैदान में उतर गए हैं। अधिवक्ताओं ने विरोध स्वरूप काशी टोल प्लाजा को पांच घंटे तक फ्री कराने का ऐलान किया है। गुरुवार सुबह से ही कचहरी में अधिवक्ताओं के बीच आंदोलन को लेकर हलचल रही। अधिवक्ताओं का रेला काशी टोल प्लाजा के लिए रवाना हो गया। अधिवक्ताओं ने कचहरी परिसर में घूम-घूमकर साथी अधिवक्ताओं से आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और महामंत्री के साथ हुई अभद्रता अधिवक्ता समाज के सम्मान से जुड़ा मामला है। इसके विरोध में सभी अधिवक्ताओं को एकजुट होकर काशी टोल प्लाजा पहुंचना चाहिए। अधिवक्ताओं ने घोषणा की है कि दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक काशी टोल प्लाजा को फ्री कराया जाएगा। इस दौरान टोल पर वाहनों से शुल्क नहीं लिया जाएगा। अधिवक्ताओं के काशी टोल की ओर कूच करने से आंदोलन तेज होने के आसार हैं। टोल फ्री कराने के ऐलान के मद्देनजर टोल प्लाजा पर भी स्थिति को लेकर नजर रखी जा रही है। खबर अपडेट हो रही है...

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User