बसपा के पूर्व प्रत्याशी हकीकत अली कांग्रेस में शामिल:बहराइच में 2022 में लड़ा था चुनाव, 17,949 वोट मिले थे

Nov 26, 2026 - 11:56
0
बसपा के पूर्व प्रत्याशी हकीकत अली कांग्रेस में शामिल:बहराइच में 2022 में लड़ा था चुनाव, 17,949 वोट मिले थे
बहराइच की नानपारा विधानसभा सीट से 2022 में बसपा के प्रत्याशी रहे एडवोकेट हकीकत अली कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। बुधवार को लखनऊ में उन्होंने समर्थकों की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। हकीकत अली पूर्व बसपा विधायक वारिस अली के भाई हैं। 2022 में बसपा के टिकट पर लड़ा था चुनाव हकीकत अली ने 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बसपा के टिकट पर नानपारा सीट से चुनाव लड़ा था। उन्हें कुल 17,949 वोट मिले थे और वह तीसरे स्थान पर रहे थे। इस सीट पर अपना दल (एस) के रामनिवास वर्मा ने 87,689 वोट पाकर जीत दर्ज की थी। जबकि समाजवादी पार्टी की माधुरी वर्मा 75,505 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रही थीं। किसान और ईंट भट्ठा व्यवसायी हैं हकीकत अली 2022 के चुनावी हलफनामे के अनुसार, हकीकत अली पेशे से किसान और ईंट भट्ठा व्यवसायी हैं। उन्होंने डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से स्नातक (B.A.) और संजीवनी लॉ कॉलेज, कीर्तनपुर से LLB की डिग्री हासिल की है। 2027 के चुनाव को लेकर चर्चाएं शुरू हकीकत अली के कांग्रेस में शामिल होने के बाद 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। राजनीतिक गलियारों में उनके कांग्रेस के टिकट पर नानपारा सीट से चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि, उनकी उम्मीदवारी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User