छात्रा की पिटाई में 4 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं:आरोपी से पूछताछ, CCTV फुटेज तक कब्जे में नहीं ले सकी पुलिस
प्रयागराज के ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में बीए सेकंड ईयर की दलित छात्रा के साथ अभद्रता, मारपीट और छेड़छाड़ के मामले में 4 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। हाल यह है कि गंभीर धारा का मामला होने के बाद भी अब तक आरोपी से पूछताछ भी नहीं हो सकी है। उधर कॉलेज की ओर से भी जांच कमेटी बनाए जाने तक ही कार्रवाई सीमित है। बुधवार को ही प्राचार्य डॉ. आनंद शंकर सिंह ने तीन वरिष्ठ शिक्षकों की कमेटी गठित की थी। कमेटी को छात्रा के आरोपों के साथ घटना के समय मौजूद प्रॉक्टर और अन्य शिक्षकों की भूमिका की भी जांच करनी है। उधर, कर्नलगंज पुलिस की कार्रवाई की बात करें तो छात्रा का बयान दर्ज हो चुका है। हालांकि अब तक CCTV फुटेज कब्जे में नहीं लिया गया है।। छात्रा ने आरोप लगाया है कि आरोपी पक्ष घटना से जुड़ी फुटेज नष्ट कराने की कोशिश कर रहा है। मामले में पुलिस पहले ही आरोपी छात्र अंकुर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर चुकी है। प्राचार्य ने छात्रा को बुलाकर सुना पक्ष प्राचार्य डॉ. आनंद शंकर सिंह ने बुधवार को छात्रा को बुलाकर उससे घटना के बारे में जानकारी ली थी। इसके बाद जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई। इसमें प्रॉक्टर एवं वरिष्ठ फैकल्टी धीरज चौधरी, सहायक प्रॉक्टर रुचि गुप्ता और असिस्टेंट प्रोफेसर अमरजीत को शामिल किया गया है। प्राचार्य के मुताबिक, कमेटी छात्रा की ओर से लगाए गए सभी आरोपों की जांच कर रिपोर्ट देगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। कॉलेज प्रबंधन यह भी पता लगाएगा कि घटना के समय प्रॉक्टर और दूसरे शिक्षक मौके पर मौजूद थे या नहीं। छात्रा की शिकायत पर उन्होंने क्या कदम उठाए थे, इसकी भी जांच होगी। छात्रा का आरोप है कि उसने मौके पर मौजूद प्रॉक्टर से हस्तक्षेप करने की मांग की थी, लेकिन उसे ही डांट दिया गया। उसने यह भी कहा कि कॉलेज के कुछ प्रोफेसर घटना के दौरान खड़े होकर देखते रहे। गेट पर रोककर जातिसूचक गालियां देने का आरोप छात्रा के मुताबिक, घटना 23 नवंबर की दोपहर करीब 12 बजे की है। वह अपने विभाग जा रही थी। कॉलेज गेट के सामने प्रॉक्टर और कई प्रोफेसर मौजूद थे। वहीं अंकुर सिंह, विशाल, लकी और हर्षित समेत कुछ अन्य लोग भी खड़े थे। आरोप है कि अंकुर सिंह और उसके साथियों ने छात्रा को देखकर जातिसूचक गालियां दीं और अपने पास बुलाया। इसके बाद उससे बहस करने लगे। छात्रा ने वहां मौजूद प्रॉक्टर से उन्हें रोकने और मामले में हस्तक्षेप करने को कहा, लेकिन उसके आरोप के मुताबिक प्रॉक्टर ने उल्टा उसे ही डांट दिया। मारपीट और कपड़े फाड़ने का भी आरोप छात्रा ने तहरीर में आरोप लगाया है कि विरोध करने पर अंकुर सिंह ने उसके बाल पकड़कर मारपीट की। इसके बाद उसे खींचते हुए कॉलेज परिसर के अंदर ले जाने लगा। छात्रा का आरोप है कि इस दौरान उसके कपड़े फाड़े गए और उसे निर्वस्त्र करने की कोशिश की गई। छात्रा के मुताबिक, उसकी सहेलियां मौके पर पहुंचीं और बीच-बचाव कर उसे छुड़ाया। इसके बाद उसने कर्नलगंज थाने पहुंचकर शिकायत दी। व्हाट्सएप चैट को लेकर विवाद की बात कर्नलगंज पुलिस ने छात्रा की तहरीर के आधार पर अंकुर सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की है। आरोपी को पीजी का छात्र बताया जा रहा है। थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर मिश्रा के मुताबिक, शुरुआती जांच में व्हाट्सएप चैट को लेकर विवाद की बात भी सामने आई है। मामले की जांच जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)