मथुरा जिला खेल कार्यालय में दीपोत्सव मनाया:प्रशिक्षकों, खिलाड़ियों और कर्मचारियों ने दीप जलाए
मथुरा में धनतेरस की संध्या पर शुक्रवार को जिला खेल कार्यालय में दीपोत्सव का भव्य आयोजन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर खेल कार्यालय का पूरा परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। प्रशिक्षकों, खिलाड़ियों और कर्मचारियों ने मिलकर दीप प्रज्ज्वलित कर दीपावली के पर्व की खुशियां साझा कीं। दीपोत्सव के आयोजन को लेकर जिला खेल कार्यालय के सभी खेल प्रशिक्षकों एवं खिलाड़ियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। सभी ने अपने-अपने खेल मैदानों और कार्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया। परिसर के विभिन्न स्थानों पर दीप जलाए गए, जिससे पूरा वातावरण रोशनी और उल्लास से सराबोर हो गया। दीपों की सजावट ने खेल परिसर को आकर्षक रूप प्रदान किया। इस अवसर पर खेल प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को धनतेरस एवं दीपावली की शुभकामनाएं दीं। आयोजन का मुख्य उद्देश्य दीपावली के पर्व के माध्यम से आपसी सौहार्द, एकता, सकारात्मकता और भाईचारे का संदेश देना रहा। सभी ने मिलकर दीपोत्सव में सहभागिता की और इस पर्व को यादगार बनाया। कार्यक्रम में जनार्दन सिंह, डॉ. दलवीर सिंह, डॉ. पदम सिंह सहित सभी खेल प्रशिक्षक, पवन शर्मा, धीरेन्द्र कुमार, दिनेश कुमार, देवेंद्र सिंह, विनोद कुमार, प्रकाशा सिंह, विभिन्न खेलों के खिलाड़ी, उनके अभिभावक एवं खेल कार्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)