बुलानाला स्थित स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता:ग्रीन हाउस प्रथम व येलो द्वितीय रहा, प्रतिभागियों को बांटे प्रमाण पत्र
वाराणसी में बुलानाला स्थित आरएम चिल्ड्रेन एकेडमी में दीपोत्सव के अंतर्गत इंटर हाउस रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों ने रंगोली बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में ग्रीन हाउस ने प्रथम, येलो हाउस ने द्वितीय और ब्लू हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रेड हाउस को सांत्वना पुरस्कार मिला। निर्णायक मंडल में शामिल प्रधानाचार्य रवि प्रकाश केशरी और कोऑर्डिनेटर लाईबा नूर ने प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम में अनुजा दास, अंजू मोहले, प्रिया मिश्रा, अंशिका सिंह, सुनयना शर्मा, शिवाली, निशा पाण्डेय, सलोनी सोनी और साक्षी वर्मा ने सहयोग किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)