एसपी ने महोबा के बाजार में पैदल गश्त की:ड्रोन से निगरानी कर व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया
महोबा में धनतेरस और दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। एसपी शशांक सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ मुख्य बाजार और सर्राफा मंडी में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान ड्रोन कैमरों से भी निगरानी रखी गई, ताकि त्योहारी सीजन में किसी भी अराजक तत्व से सख्ती से निपटा जा सके। धनतेरस में शुक्रवार की रात 8 बजे महोबा के मुख्य बाजार, सर्राफा बाजार और आल्हा चौक पर सुरक्षा का कड़ा पहरा देखने को मिला। एसपी शशांक सिंह, एएसपी वंदना सिंह और सीओ सिटी रविकांत गौड़ ने भारी पुलिस बल के साथ तहसील चौराहे से परमानंद चौक तक पैदल गश्त की। अधिकारियों ने खुद ड्रोन उड़ाकर छतों और भीड़भाड़ वाले इलाकों पर पैनी नजर रखी। बाजार में उमड़ी भारी भीड़ और सर्राफा बाजार में आभूषण खरीद रहे आम नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए हर प्रमुख चौराहे पर पुलिस बल तैनात किया गया है। एसपी ने व्यापारियों से सीधा संवाद कर उन्हें सुरक्षा का पूरा भरोसा दिलाया। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि अधिक नकदी के मूवमेंट पर स्थानीय पुलिस को सूचना दें, ताकि पुलिस एस्कॉर्ट की सुविधा मुहैया कराई जा सके। इसके साथ ही, जनपद में लग रही पटाखों की दुकानों का अधिकारियों द्वारा निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों की कड़ाई से जांच की गई है। पुलिस प्रशासन का मुख्य उद्देश्य यही है कि जनपद में दीपावली, भैयादूज और गोवर्धन पूजा का पावन पर्व पूरी तरह सुरक्षित, शांतिपूर्ण और हर्षोल्लास के माहौल में संपन्न हो।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)