मथुरा में एक ही कुनबे के दो पक्षों में पथराव:नवनीत नगर की मस्जिद वाली गली में मारपीट, चार लोग घायल

Nov 11, 2026 - 20:04
0
मथुरा में एक ही कुनबे के दो पक्षों में पथराव:नवनीत नगर की मस्जिद वाली गली में मारपीट, चार लोग घायल
मथुरा थाना कोतवाली क्षेत्र के नवनीत नगर स्थित मस्जिद वाली गली में बुधवार को एक ही कुनबे के दो पक्षों के बीच मामूली कहासुनी को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसके बाद दोनों ओर से जमकर मारपीट और पथराव शुरू हो गया। घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मारपीट और पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना में चार लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार, इसुव पुत्र नववा और बल्लू पुत्र हन्नु के बीच किसी मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। मंगलवार को शुरू हुआ विवाद बुधवार सुबह फिर से तूल पकड़ गया। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव किया गया। आरोप है कि इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर तोड़फोड़ भी की। अचानक हुए इस घटनाक्रम से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। गली में लोगों की भीड़ जुट गई। काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच हंगामा और मारपीट होती रही। घटना की सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। मारपीट में चार लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार कराया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। वीडियो में दोनों पक्षों के बीच हो रही मारपीट और पथराव के दृश्य दिखाई देने की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों की ओर से तहरीर प्राप्त होने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। साथ ही विवाद की असली वजह और मारपीट में शामिल लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस स्थिति पर नजर रखे हुए है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User