बाराबंकी में वीरेंद्र स्वरूप की 16वीं पुण्यतिथि:सुशील पांडेय बोले- उनके रास्ते पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि

Nov 11, 2026 - 20:04
0
बाराबंकी में वीरेंद्र स्वरूप की 16वीं पुण्यतिथि:सुशील पांडेय बोले- उनके रास्ते पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि
बाराबंकी में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं शिक्षक नेता वीरेंद्र स्वरूप पांडे की 16वीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को गांधी भवन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें याद किया। सभा में वक्ताओं ने शिक्षक हितों के लिए उनके संघर्ष, सामाजिक योगदान और संगठनात्मक कार्यों पर विचार रखे। मुख्य अतिथि प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय ने कहा कि वीरेंद्र स्वरूप पांडे शिक्षकों की समस्याओं को लेकर आजीवन संघर्ष करते रहे। उनके बताए रास्ते पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। गांधीवादी चिंतक राजनाथ शर्मा ने कहा कि वीरेंद्र स्वरूप पांडे शिक्षकों के सच्चे मसीहा थे। शिक्षा जगत में उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी। इस अवसर पर शिक्षक संघ के पदाधिकारियों, शिक्षकों और अन्य गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User