मुंबई-छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती को ट्रेन से फेंका:पहिए के नीचे आने से कटा हाथ, सिर में आए 16 टांके

Nov 12, 2026 - 15:20
0
मुंबई-छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती को ट्रेन से फेंका:पहिए के नीचे आने से कटा हाथ, सिर में आए 16 टांके
मुंबई में लोकल ट्रेन में छेड़छाड़ का विरोध करना 20 साल की एक युवती को भारी पड़ गया। आरोप है कि एक 53 वर्षीय व्यक्ति ने पहले उसके साथ अश्लील हरकत की और विरोध करने पर उसे नायगांव स्टेशन के पास ट्रेन से धक्का दे दिया। हादसे में युवती का एक हाथ कट गया, जबकि सिर में 16 टांके आए हैं। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना 4 नवंबर की बताई जा रही है। युवती बोरीवली से विरार जाने वाली लोकल ट्रेन में सवार हुई थी। युवती के मुताबिक, सफर के दौरान जितेंद्र हिरमुखे (53) नाम के व्यक्ति ने उसे गलत तरीके से छूना शुरू कर दिया। उसने इसका विरोध किया, लेकिन आरोपी नहीं माना। इस पर युवती ने गुस्से में अपनी चप्पल उतारकर उसे मार दी। इसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो गई और आरोपी ने भी युवती पर चप्पल फेंकी। खबर अपडेट की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User