गिट्टी लदे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत:बांदा में चालक गिरफ्तार; युवक हेलमेट नहीं पहना था
बांदा के तिंदवारी थाना क्षेत्र में कुरसेजा चौकी के पास गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे गिट्टी लदे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार निखिल (20) की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया।
निखिल, राजाबाबू के बेटे और तिंदवारी के सैमरी गांव के रहने वाले थे। वह अकेले बाइक से बांदा आ रहे थे। कुरसेजा चौकी के पास सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के समय निखिल ने हेलमेट नहीं पहना था।
टक्कर के बाद निखिल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस उन्हें अस्पताल ले गई, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।
निखिल के पिता राजाबाबू अहमदाबाद में मजदूरी करते हैं। जिला अस्पताल के डॉक्टर विनीत सचान ने बताया कि निखिल को अस्पताल लाया गया था, तब उनकी मौत हो चुकी थी। शव को मर्चरी में रखवा दिया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)