आगरा में बच्चे की सांस नली में फंसी सीटी निकाली:समझते रहे खांसी, SN में हुआ जटिल ऑपरेशन

Nov 12, 2026 - 23:36
0
आगरा में बच्चे की सांस नली में फंसी सीटी निकाली:समझते रहे खांसी, SN में हुआ जटिल ऑपरेशन
आगरा के खेरागढ़ के पांच साल के मासूम ने खेलते-खेलते खिलौने वाली सीटी मुंह में डाल ली। सीटी उसकी श्वास नली में जाकर फंस गई। इसके बाद बच्चे को लगातार खांसी आने लगी और सांस लेने में परेशानी होने लगी। रात में नींद भी नहीं आती थी। घर वाले इसे मौसम बदलने से होने वाली खांसी समझते रहे। कई दिनों तक इलाज चला, लेकिन आराम नहीं मिला। आखिरकार स्वजन बच्चे को लेकर एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंचे। डॉक्टरों ने ब्रोंकोस्कोपी कर सीटी को बाहर निकाला। गुरुवार को बच्चे को छुट्टी दे दी गई। स्वजन के मुताबिक बच्चा कई दिनों से खांस रहा था। सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। रात को सोते समय खांसी बढ़ जाती थी। पहले स्थानीय डॉक्टर को दिखाया गया। दवा दी गई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद वे बच्चे को लेकर एसएन मेडिकल कॉलेज के ईएनटी विभाग में पहुंचे। ईएनटी विभाग की डॉ. रोहिणी ने जांच की। एक्सरे में श्वास नली में कोई बाहरी वस्तु साफ दिखाई नहीं दी। मगर बच्चे की परेशानी देखकर डॉक्टरों को श्वास नली में कोई वस्तु फंसी होने की आशंका हुई। डॉक्टरों ने बिना देर किए ब्रोंकोस्कोपी करने का फैसला लिया। ब्रोंकोस्कोपी में पता चला कि श्वास नली में जहां से दोनों फेफड़ों के लिए हवा जाने का रास्ता शुरू होता है, ठीक वहीं पर सीटी फंसी हुई थी। एक रास्ते से हवा अंदर जा रही थी, इसलिए बच्चा सांस ले पा रहा था। इसी वजह से उसे लगातार खांसी आ रही थी। डॉक्टरों ने बड़ी सावधानी से सीटी को बाहर निकाला। इसके बाद बच्चे को निगरानी में रखा गया। अब उसकी सांस सामान्य है। इस प्रक्रिया में ईएनटी विभाग की अध्यक्ष डॉ. रितु गुप्ता और डॉ. अखिल प्रताप सिंह का सहयोग रहा। डॉक्टरों ने अभिभावकों से अपील की है कि छोटे बच्चों को सीटी, सिक्का, बटन जैसी चीजों से दूर रखें। ये करें तीन वर्ष तक के बच्चों को खेलने के लिए छोटी वस्तु ना रखें जिसे वह मुंह में डाल सके मूंगफली अपने सामने खिलाएं तीन से पांच वर्ष तक के बच्चे खाते समय बात भी करते हैं तो उनकी श्वास नली में बाहरी वस्तु फंस सकती है बच्चों को सांस लेने में परेशानी और खांसी की समस्या होने पर डाक्टर को दिखाएं

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User