छठ पर कानपुर होकर गुजरेंगी 4 स्पेशल ट्रेनें:मुंबई, राजस्थान और बिहार जाने वाले यात्रियों को राहत, कोहरे में निरस्त रहेगी फर्रुखाबाद-छपरा एक्सप्रेस
छठ पूजा पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 4 स्पेशल ट्रेनों का संचालन और फेरों में विस्तार किया है। इनमें कानपुर सेंट्रल और गोविंदपुरी स्टेशन पर रुकने वाली ट्रेनों से शहर के यात्रियों को भी राहत मिलेगी। मुंबई से छपरा जाने वाली पूजा स्पेशल कानपुर सेंट्रल पर रुकेगी, जबकि नई दिल्ली-दरभंगा आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल का भी कानपुर सेंट्रल पर ठहराव होगा। इसके अलावा राजस्थान से असम जाने वाली स्पेशल ट्रेन गोविंदपुरी स्टेशन पर रुकेगी। रेलवे ने कुछ ट्रेनों के वन-वे संचालन की भी घोषणा की है। मुंबई-छपरा पूजा स्पेशल (05083/05084) छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल (05083/05084) के दो-दो फेरे लगाए जाएंगे। छपरा से ट्रेन 16 और 21 नवंबर को रात आठ बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 10:45 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी और 10:55 बजे रवाना होगी। वापसी में लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 18 और 23 नवंबर को दोपहर तीन बजे चलकर अगले दिन दोपहर 2:55 बजे कानपुर पहुंचेगी और 3:05 बजे रवाना होगी। इससे मुंबई और आसपास के क्षेत्रों से पूर्वांचल जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। नई दिल्ली-दरभंगा फेस्टिवल स्पेशल (04080/04079) नई दिल्ली से दरभंगा जाने वाली स्पेशल ट्रेन 12 नवंबर को रात 10:30 बजे रवाना होगी। यह 13 नवंबर को सुबह 6:25 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी और 6:30 बजे रवाना होगी। वापसी में दरभंगा से 14 नवंबर को सुबह 4 बजे ट्रेन चलेगी और रात 9:45 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। पांच मिनट के ठहराव के बाद 9:50 बजे रवाना होगी। दिल्ली, कानपुर और बिहार के बीच यात्रा करने वालों को इसका फायदा मिलेगा। खातीपुरा-रंगिया स्पेशल (09731/09732) राजस्थान के खातीपुरा से असम के रंगिया के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन गोविंदपुरी स्टेशन पर रुकेगी। खातीपुरा से 14 नवंबर को सुबह 7:40 बजे चलकर यह 5:10 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी और 5:15 बजे रवाना होगी। वापसी में रंगिया से 16 नवंबर को सुबह 6 बजे ट्रेन चलेगी और 17 नवंबर को दोपहर 1 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी। यहां पांच मिनट का ठहराव रहेगा। इससे राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश और असम के बीच आने-जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। मुंबई-गोरखपुर वन-वे स्पेशल (01041) छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से 11 नवंबर को दोपहर 3:30 बजे चलने वाली अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 12 नवंबर को शाम 5:45 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। पांच मिनट के ठहराव के बाद शाम 5:50 बजे लखनऊ के लिए रवाना होगी। गोरखपुर जाने वाले यात्रियों के लिए यह अतिरिक्त विकल्प रहेगा। नई दिल्ली-दरभंगा अनारक्षित स्पेशल (04474) 12 नवंबर को नई दिल्ली से चलने वाली यह अनारक्षित स्पेशल ट्रेन कानपुर के गोविंदपुरी और ऐशबाग स्टेशनों पर रुकेगी। इसके अलावा गाजियाबाद, अलीगढ़, टूंडला, लखनऊ, गोंडा और गोरखपुर होते हुए दरभंगा जाएगी। कोहरे में इन ट्रेनों के घटेंगे फेरे
रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित मालवीय ने बताया कि कोहरे के मौसम को देखते हुए रेलवे ने फर्रुखाबाद-छपरा एक्सप्रेस (15084) के कुछ फेरे निरस्त किए हैं। यह ट्रेन दिसंबर 2026 से फरवरी 2027 तक कुल 34 दिन निरस्त रहेगी। दिसंबर 2026 में 18, 19, 20, 22, 25, 26, 27 और 29 तारीख को ट्रेन नहीं चलेगी। जनवरी 2027 में 1, 2, 3, 5, 8, 9, 10, 12, 15, 16, 17, 19, 22, 23, 24, 26, 29, 30 और 31 तारीख को संचालन निरस्त रहेगा। फरवरी में 2, 5, 6, 7, 9, 12, 13 और 14 तारीख को ट्रेन नहीं चलेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)