नाबालिग से दुष्कर्म में आरोपी को 20 साल की सजा:फतेहपुर की विशेष पॉक्सो अदालत ने 32 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया

Nov 21, 2026 - 19:10
0
नाबालिग से दुष्कर्म में आरोपी को 20 साल की सजा:फतेहपुर की विशेष पॉक्सो अदालत ने 32 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया
फतेहपुर की विशेष पॉक्सो अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शोषण के मामले में शोभित उर्फ पप्पू को 20 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने उस पर 32 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया। जुर्माने की पूरी रकम पीड़िता के भविष्य के लिए देने का आदेश दिया गया है। फैसला शनिवार को सुनाया गया।शाम 6 बजकर 32 मिनट पर प्रेस रिलीज जारी कर जानकारी दे गई है। मामला असोथर थाना क्षेत्र के दिघनी गांव का है। 24 अक्टूबर 2023 को इस मामले में एफआईआर दर्ज हुई थी। शिकायतकर्ता के मुताबिक, एफआईआर से करीब चार-पांच महीने पहले उसकी 16 वर्षीय बेटी शौच के लिए जंगल गई थी। वहां शोभित उर्फ पप्पू ने तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। चांद बाबू ने घटना का वीडियो बनाया। आरोप है कि घटना के बाद किशोरी गर्भवती हो गई। परिवार ने शुरुआत में सामाजिक बदनामी के डर से पुलिस में शिकायत नहीं की। इसके बाद शोभित उर्फ पप्पू और चांद बाबू ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। लगातार शोषण के बाद किशोरी का गर्भपात हो गया। चांद बाबू को किशोर घोषित किया गया है। उसका मामला किशोर न्यायालय में चल रहा है। सुनवाई के दौरान विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो एक्ट) देवेश कुमार श्रीवास्तव ने अभियोजन पक्ष की ओर से 8 गवाह पेश किए। गवाहों के बयान और सबूतों के आधार पर विशेष पॉक्सो अदालत के न्यायाधीश महेंद्र कुमार द्वितीय ने शोभित उर्फ पप्पू को दोषी ठहराया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User