नेशनल चेस्ट समिट-2026:लखनऊ में देश के 300 प्रख्यात चिकित्सक 15 को होंगे शामिल

Nov 14, 2026 - 11:29
0
नेशनल चेस्ट समिट-2026:लखनऊ में देश के 300 प्रख्यात चिकित्सक 15 को होंगे शामिल
लखनऊ में 15 को 'नेशनल चेस्ट समिट 2026' का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन प्रो. (डॉ.) राजेंद्र प्रसाद की 50 वर्षों की चिकित्सा सेवा के उपलक्ष्य में और उन्हें 'पद्म श्री पुरस्कार 2026' से सम्मानित किए जाने पर किया जा रहा है। इस समिट में देश के 300 प्रख्यात चिकित्सक भाग लेंगे, जबकि कई प्रमुख चिकित्सक विदेश से ऑनलाइन जुड़ेंगे। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक होंगे। इस समिट में पहली बार प्रो. राजेंद्र प्रसाद चेस्ट एक्सीलेंस अवार्ड की शुरुआत की जाएगी। नेशनल चेस्ट समिट का आयोजन चेस्ट केयर एंड रिसर्च सोसाइटी के तत्वावधान में नेशनल एकेडमी ऑफ़ मेडिकल साइंसेज (इंडिया) के उत्तर प्रदेश राज्य चैप्टर, उत्तर प्रदेश ट्यूबरक्लोसिस एसोसिएशन, इंडियन कैंसर सोसाइटी और एरा यूनिवर्सिटी के श्वसन चिकित्सा विभाग के सहयोग से किया जा रहा है। उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि केजीएमयू की कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद होंगी। अध्यक्षता नेशनल एकेडमी ऑफ़ मेडिकल साइंसेज (इंडिया) के अध्यक्ष डॉ. दिगम्बर बेहरा करेंगे। नेशनल समिट में पहली बार प्रो. राजेन्द्र प्रसाद चेस्ट एक्सीलेंस अवार्ड की भी शुरुआत की जाएगी। यह पुरस्कार श्वसन चिकित्सा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए दिया जाएगा। प्रथम पुरस्कार प्रो. वी.के. जैन पूर्व विभागाध्यक्ष श्वसन चिकित्सा विभाग, एस.पी. मेडिकल कॉलेज बीकानेर को दिया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User