नगर आयुक्त ने किया रैन बसेरे का निरीक्षण:ठंड से बचाव के लिए 7 दिन में काम पूरा करने के निर्देश

Nov 28, 2026 - 17:56
0
नगर आयुक्त ने किया रैन बसेरे का निरीक्षण:ठंड से बचाव के लिए 7 दिन में काम पूरा करने के निर्देश
जरूरतमंद लोगों को सुविधाएं देने के लिए नगर आयुक्त गौरव कुमार ने शनिवार को शहर के कई रैन बसेरों का निरीक्षण किया। उन्होंने लक्ष्मण मेला मैदान, जियामऊ और एल्डिको स्थित रैन बसेरों में तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को अधूरे काम तय समय में पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। जल्द काम पूरा करने का निर्देश लक्ष्मण मेला मैदान में लोगों के ठहरने की जगह बढ़ाने के लिए दो नए कमरे बनाए गए हैं। नगर आयुक्त ने बाकी बचे कामों को अगले 3 दिनों के भीतर पूरा करने को कहा है। जियामऊ में पेंटिंग, खिड़कियों में शीशे लगाने और अन्य मरम्मत के कामों को एक हफ्ते में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। एल्डिको जोन-4 में तीन मंजिला रैन बसेरे में 120 लोगों के रुकने की क्षमता है। यहां चल रहे रंगाई-पुताई के काम को प्राथमिकता के साथ एक हफ्ते में खत्म करने को कहा गया है। अस्पताल और तालाब का भी किया दौरा रैन बसेरों के अलावा नगर आयुक्त ने जोन-4 में बन रहे 'एनिमल केयर हॉस्पिटल' का भी निरीक्षण किया। इसका मुख्य ढांचा तैयार हो चुका है और ईंटों की चिनाई (ब्रिकवर्क) चल रही है। यहां जानवरों के लिए शेड और पार्क भी बनाए जाएंगे। इस पूरे प्रोजेक्ट को 31 दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है। इसके साथ ही उन्होंने चिनहट स्थित अमृत तालाब का भी जायजा लिया और अधूरे काम जल्द निपटाने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त अविनाश त्रिपाठी, अधिशाषी अभियंता अतुल मिश्रा समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User