ललितपुर में टेलर की संदिग्ध हालत में मौत:बड़े भाई ने हार्ट अटैक की आशंका जताई
ललितपुर में शनिवार को घर पर सो रहे 35 वर्षीय टेलर की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उन्हें दोपहर करीब 1:20 बजे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान कोतवाली सदर क्षेत्र के आजादपुरा मोहल्ला निवासी कल्लू कुशवाहा के रूप में हुई है। सुबह भी बिगड़ी थी तबीयत परिजनों ने बताया कि कल्लू कपड़े सिलने का काम करते थे। वह दूसरे की दुकान पर टेलर का काम करते थे। शनिवार सुबह भी उनकी तबीयत बिगड़ी थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाकर उपचार कराया गया था। वहां से घर लौटने के बाद वह आराम करने लगे। दोपहर में सोते समय उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई। तीन बच्चों के पिता थे कल्लू कल्लू के बड़े भाई बाबूलाल ने हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका जताई है। कल्लू तीन भाइयों और एक बहन में सबसे छोटे थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां और एक बेटा हैं। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने शव को मोर्चरी में रखवाकर कोतवाली सदर पुलिस को सूचना दी। कोतवाली सदर प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)