हरदोई में बजुका गन और 240 हैंड-शॉट की धूम:150 दुकानों पर फैंसी आतिशबाजी की मांग, दो दुकानों के बीच रखी गई 10 फीट की दूरी

Nov 07, 2026 - 19:58
0
हरदोई में बजुका गन और 240 हैंड-शॉट की धूम:150 दुकानों पर फैंसी आतिशबाजी की मांग, दो दुकानों के बीच रखी गई 10 फीट की दूरी
हरदोई में दीपावली की पूर्व संध्या पर शनिवार को पटाखा बाजारों में जमकर रौनक रही। महंगाई के बावजूद लोगों के उत्साह में कमी नहीं दिखी। खासकर बच्चों में आतिशबाजी को लेकर जबरदस्त क्रेज रहा। इस बार बाजार में पारंपरिक पटाखों के साथ फैंसी आतिशबाजी की नई वेराइटी आकर्षण का केंद्र बनी रही। बजुका गन और 240 हैंड-शॉट स्काई शॉट बच्चों की पहली पसंद रहे। शनिवार शाम 4 बजे सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार और सीओ सिटी अजीत सिंह ने पटाखा बाजारों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था देखी। फैंसी पटाखों की रही सबसे ज्यादा मांग शनिवार दोपहर से देर शाम तक सीएसएन पीजी कॉलेज और आईटीआई मैदान में लगे पटाखा बाजारों में खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ी। अभिभावक बच्चों के साथ आतिशबाजी खरीदने पहुंचे। बजुका गन, धुरंधर गन, 240 हैंड-शॉट और सतरंगी अनार की खूब मांग रही। इसके अलावा 5000 चटाई, गगनचुंबी मटका अनार, 3D म्यूजिकल क्रैकर्स, 500 शॉट मल्टीकलर स्काई थंडर, डिस्को लाइट रॉकेट, सुतली बम, छुछुरिया और मेहताब भी खूब बिके। दो मैदानों में लगीं 150 दुकानें जिला प्रशासन और अग्निशमन विभाग की निगरानी में अस्थायी पटाखा बाजार लगाए गए हैं। सीएसएन पीजी कॉलेज मैदान में 100 और आईटीआई मैदान में 50 दुकानें सजाई गई हैं। सुरक्षा के लिहाज से दो दुकानों के बीच 10 फीट की दूरी रखी गई है। अधिकारियों ने जांचे अग्निशमन के इंतजाम शनिवार शाम सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार, सीओ सिटी अजीत सिंह और मुख्य अग्निशमन अधिकारी महेश प्रताप सिंह ने दोनों पटाखा बाजारों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने दुकानों पर अग्निशामक यंत्र, बालू की बाल्टियों और पानी की उपलब्धता जांची। दुकानदारों से मौके पर ही अग्निशामक यंत्र चलवाकर भी देखा गया। आईटीआई और सीएसएन पीजी कॉलेज परिसर में 24 घंटे दमकल की गाड़ियां और पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन का कहना है कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए टीमें अलर्ट रहेंगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User