निलंबित सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री की बढ़ी मुश्किलें:अलंकार अग्निहोत्री पर लगे सभी आरोप विभागीय जांच में सिद्ध, सरकार को दी सीधा बर्खास्त करने की चुनौती
यूजीसी नियमों के विरोध मामले में इस्तीफा देने वाले बरेली के तत्कालीन सिटी मजिस्ट्रेट और वर्तमान में शामली जिलाधिकारी कार्यालय से संबद्ध निलंबित अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री के विरुद्ध चल रही विभागीय पूरी हो गई हैं। और अनुशासनिक जांच की रिपोर्ट (आख्या) सामने आ गई है। बरेली मंडल के कमिश्नर और जांच अधिकारी शम्भु कुमार द्वारा जारी इस जांच आख्या में अग्निहोत्री पर लगाए गए तीनों आरोपों को पूर्णतः सिद्ध पाया गया है।
इस जांच रिपोर्ट के सामने आने के बाद अलंकार अग्निहोत्री ने एक बयान जारी कर सरकार को उन्हें बर्खास्त करने की चुनौती दी है और अपने लिखित स्पष्टीकरण के सरकारी अभिलेखों में दर्ज होने को महत्वपूर्ण बताया है। क्या है पूरा मामला?
अलंकार अग्निहोत्री ने 26 जनवरी 2026 को अपने पद से त्यागपत्र दिया था। इसके बाद उत्तर प्रदेश शासन के नियुक्ति अनुभाग-7 ने उसी दिन उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर शामली से संबद्ध कर दिया था और बरेली मंडलायुक्त को पदेन जांच अधिकारी नामित किया था।
2 फरवरी 2026 को शासन द्वारा उन्हें आरोप पत्र जारी किया गया, जिस पर अग्निहोत्री ने 24 अप्रैल 2026 को अपना लिखित उत्तर प्रस्तुत किया। 6 जुलाई और 2 नवंबर 2026 को हुई व्यक्तिगत व वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुनवाई के बाद जांच अधिकारी ने निम्नलिखित तीन आरोपों पर अपना निष्कर्ष दिया: जांच अधिकारी शम्भु कुमार ने आख्या को आवश्यक अग्रिम कार्यवाही के लिए शासन को प्रेषित कर दिया है। अलंकार अग्निहोत्री का पक्ष और बयान
जांच में तीनों आरोप सिद्ध होने की सूचना मिलने के बाद अलंकार अग्निहोत्री ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी 2026 को यूजीसी रेगुलेशन 2026 के विरोध में इस्तीफा देने के बाद सरकार द्वारा दिए गए तीनों आरोप पत्रों को सिद्ध कर दिया गया है।
अग्निहोत्री का कहना है कि उनके द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण के माध्यम से सत्ताधारी दल (भारतीय जनता पार्टी) के विरुद्ध की गई उनकी टिप्पणियां- जैसे 'फूट डालो और राज करो' की नीति, यूजीसी रेगुलेशन 2026 से सामान्य वर्ग के छात्रों को प्रभावित करने और एससी/एसटी एक्ट में धारा 18ए जोड़ने संबंधी बातें- अब एक सरकारी अभिलेख में 'ऑन रिकॉर्ड' दर्ज हो गई हैं। अपने बयान में उन्होंने राजनीतिक संदर्भों का उल्लेख करते हुए दावा किया कि उनके इस्तीफे और विरोध का असर विभिन्न चुनावों (बांकीपुर, दतिया, काशी की एमएलसी सीटों और राजस्थान पंचायत चुनाव) में देखने को मिला है और आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों में भी इसका प्रभाव दिखेगा। उन्होंने अंत में कहा कि वे पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं और अब सरकार उन्हें बर्खास्त करे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)