गोरखपुर होकर चलने वाली कई ट्रेनें प्रभावित:25-26 नवंबर को 4 पैसेंजर ट्रेनें निरस्त, एक्सप्रेस के भी रूट बदले

Nov 24, 2026 - 06:31
0
गोरखपुर होकर चलने वाली कई ट्रेनें प्रभावित:25-26 नवंबर को 4 पैसेंजर ट्रेनें निरस्त, एक्सप्रेस के भी रूट बदले
पूर्व-मध्य रेलवे के नरकटियागंज-पनियहवा रेलखंड पर खरपोखरा और बगहा स्टेशन के बीच पुल संख्या 346 पर इंजीनियरिंग कार्य कराया जाएगा। इसके चलते रेल प्रशासन ने 24 और 25 नवंबर को कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है। इस दौरान कुछ ट्रेनों को निरस्त किया गया है, जबकि कई एक्सप्रेस ट्रेनों का रूट बदला गया है। इसके अलावा कुछ ट्रेनों को देरी से रवाना किया जाएगा और कई ट्रेनों को रास्ते में नियंत्रित करके चलाया जाएगा। इसका असर गोरखपुर और आसपास के क्षेत्रों से यात्रा करने वाले यात्रियों पर भी पड़ेगा। खासकर गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज और बढ़नी-नरकटियागंज के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेनों के यात्रियों को परेशानी होगी। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन की स्थिति और बदले हुए रूट की जानकारी लेने की अपील की है। 25 नवंबर को चार पैसेंजर ट्रेनें रहेंगी निरस्त इंजीनियरिंग कार्य के चलते 25 नवंबर को बढ़नी और नरकटियागंज के बीच चलने वाली 55040/55039 बढ़नी-नरकटियागंज-बढ़नी पैसेंजर ट्रेन निरस्त रहेगी। इसी दिन गोरखपुर कैंट और नरकटियागंज के बीच चलने वाली 55096/55095 गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट पैसेंजर ट्रेन का संचालन भी नहीं होगा। इन दोनों ट्रेन सेवाओं के निरस्त रहने से इस रूट पर रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ेगा। दो एक्सप्रेस ट्रेनों का बदलेगा रूट रेलवे ने दो ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया है। आनंद विहार टर्मिनल से 24 नवंबर को चलने वाली 04014 आनंद विहार टर्मिनल-लौकहा बाजार स्पेशल ट्रेन अब कप्तानगंज, थावे, सीवान, छपरा, मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी के रास्ते चलाई जाएगी। वहीं, दरभंगा से 25 नवंबर को चलने वाली 19726 दरभंगा-खातीपुरा (जयपुर) अमृत भारत एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित रूट के बजाय सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा, सीवान, थावे और कप्तानगंज के रास्ते चलाई जाएगी। तीन ट्रेनें देरी से होंगी रवाना रेलवे ने तीन ट्रेनों के प्रस्थान समय में भी बदलाव किया है। रास्ते में 45 से 90 मिनट तक नियंत्रित होंगी ट्रेनें इंजीनियरिंग कार्य के कारण तीन ट्रेनों को रास्ते में नियंत्रित करके चलाया जाएगा। प्रयागराज जंक्शन से 25 नवंबर को चलने वाली 14112 प्रयागराज-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस और बांद्रा टर्मिनस से 23 नवंबर को चलने वाली 19037 बांद्रा टर्मिनस-बरौनी एक्सप्रेस को गोरखपुर कैंट-पनियहवा स्टेशनों के बीच 90 मिनट तक नियंत्रित किया जाएगा। वहीं, मुजफ्फरपुर से 25 नवंबर को चलने वाली 12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस को बेतिया-हरिनगर स्टेशनों के बीच 45 मिनट तक नियंत्रित करके चलाया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User