नकली डीएपी बेचने के आरोप में 3 लोगों पर तहरीर:संतकबीरनगर में दो प्रतिष्ठान सील, जांच में नहीं आई अमोनिया जैसी गंध

Nov 28, 2026 - 10:34
0
नकली डीएपी बेचने के आरोप में 3 लोगों पर तहरीर:संतकबीरनगर में दो प्रतिष्ठान सील, जांच में नहीं आई अमोनिया जैसी गंध
संतकबीरनगर जिले में नकली डीएपी बनाने और बेचने के आरोप में दो प्रतिष्ठानों के संचालकों के खिलाफ धनघटा थाने में तहरीर दी गई है। जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार यादव के निर्देश पर एडीओ फिरतूराम ने शुक्रवार को तहरीर दी। तहरीर में डीसीएफ संठी के संचालक धरणीधर शुक्ल और मौर्या बीज भंडार के चतुर्भुज मौर्य व उनके भाई विपिन मौर्य के नाम हैं। विभाग ने दोनों प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित कर उन्हें सील कर दिया था। पांच दिन पहले हैंसर बाजार के किसानों ने एक विक्रेता पर डीएपी ज्यादा दाम पर बेचने और कैश मेमो नहीं देने की शिकायत की थी। किसानों का आरोप था कि इफ्को कंपनी के बैग में नकली खाद भरकर बिना रसीद और कैश मेमो के बेची जा रही है। शिकायत के बाद वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-फिरतूराम को मौके पर भेजा गया। उन्होंने किसानों से जानकारी ली और खाद की शुरुआती जांच की। किसानों की शिकायत सही जांच में डीएपी के दानों को चूने के साथ रगड़ने पर अमोनिया जैसी तेज गंध नहीं आई। दाने आसानी से टूटकर भुरभुरे हो रहे थे। फिरतूराम ने अपनी रिपोर्ट में किसानों की शिकायत सही प्रतीत होने की बात कही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User