नमो भारत की फास्ट ट्रेनें 16 नवंबर से शुरू होंगी:आनंद विहार से गाजियाबाद सिर्फ 8 मिनट और बेगमपुल 36 मिनट में पहुंचेंगे
दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर यात्रियों की बढ़ती संख्या और खासकर सुबह-शाम के पीक आवर्स में उनके सफर को और तेज व सुविधाजनक बनाने के लिए एनसीआरटीसी सोमवार, 16 नवंबर 2026 से पीक आवर्स में नमो भारत की फास्ट ट्रेनें परिचालित करने जा रहा है। इन सीमित स्टॉपेज वाली ट्रेनों से यात्रियों का यात्रा समय और कम होगा। इन ट्रेनों के माध्यम से अब यात्री आनंद विहार से गाजियाबाद की दूरी महज 8 मिनट में, गाजियाबाद से बेगमपुल की दूरी 28 मिनट में और आनंद विहार से बेगमपुल की दूरी सिर्फ 36 मिनट में तय कर सकेंगे। वहीं, पूरे कॉरिडोर का सफर 50 मिनट से भी कम समय में पूरा किया जा सकेगा। पीक आवर्स में चलेंगी फास्ट ट्रेनें सुबह के पीक आवर्स में दोनों टर्मिनल स्टेशनों से दो-दो फास्ट ट्रेनें चलेंगी। सराय काले खां से मोदीपुरम और मोदीपुरम से सराय काले खां के लिए ये ट्रेनें सुबह 8:00 बजे और 8:30 बजे रवाना होंगी। इसी तरह, शाम के पीक आवर्स में दोनों दिशाओं में दो-दो फास्ट ट्रेनें शाम 6:00 बजे और 6:30 बजे चलेंगी। ये फास्ट ट्रेनें मौजूदा नियमित नमो भारत सेवाओं के अतिरिक्त चलाई जाएंगी। नियमित ट्रेनें पहले की तरह हर 10 मिनट में उपलब्ध रहेंगी। पुरानी ट्रेनें भी रहेंगी कंटीन्यू
तेज सफर सुनिश्चित करने के लिए इन फास्ट ट्रेनों का स्टॉपेज कॉरिडोर के केवल पांच प्रमुख स्टेशनों, सराय काले खां, आनंद विहार, गाजियाबाद, बेगमपुल और मोदीपुरम पर ही रहेगा। नियमित नमो भारत ट्रेनें इन फास्ट ट्रेनों के साथ ही यथावत चलती रहेंगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)