नोएडा में 19 कंपनियों को आवंटित जमीन:261 करोड़ का निवेश होगा, 3721 लोगों को मिलेगा रोजगार

Nov 24, 2026 - 06:47
0
नोएडा में 19 कंपनियों को आवंटित जमीन:261 करोड़ का निवेश होगा, 3721 लोगों को मिलेगा रोजगार
शहर में औद्योगिक और कारोबारी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 19 कंपनियों को भूखंड आवंटित किए गए हैं। इन कंपनियों की ओर से कुल 260.91 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है। इनके माध्यम से 3721 लोगों को रोजगार मिलने का अनुमान है। आवंटन सूची के अनुसार, सबसे ज्यादा निवेश जुमा बिल्डवेल प्राइवेट लिमिटेड की ओर से किया जाएगा। कंपनी 62.69 करोड़ रुपये निवेश करेगी। वहीं, रोजगार देने के मामले में एएसए इंडस्ट्रीज सबसे आगे है। कंपनी ने 450 लोगों को रोजगार देने का प्रस्ताव दिया है। आवंटन सूची के मुताबिक, इन 19 कंपनियों में निवेश और रोजगार की संभावनाएं अलग-अलग क्षेत्रों में हैं। केएससी इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड 38.56 करोड़ रुपये का निवेश कर 407 लोगों को रोजगार देगी। इमवेलो होमकेयर प्राइवेट लिमिटेड की ओर से 34.97 करोड़ रुपये निवेश और 402 लोगों को रोजगार देने का प्रस्ताव है। सुग्स लॉयड लिमिटेड 31.84 करोड़ रुपये का निवेश कर 213 लोगों को रोजगार देगी। इन कंपनियों में भी होगा बड़ा निवेश निवेश के लिहाज से अन्य कंपनियों में एएसए इंडस्ट्रीज 17.96 करोड़ रुपये, अयान्स एंटरप्राइजेज ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड 17.73 करोड़ रुपये और मैकवेल इम्पेक्स प्राइवेट लिमिटेड 12.90 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। मैकवेल इम्पेक्स 350 लोगों को रोजगार देने का प्रस्ताव भी दे चुकी है। अमोर कंस्ट्रक्शन 8.71 करोड़ रुपये, जगदीश अरोड़ा वेंचर्स 5.34 करोड़ रुपये, ट्रांसफॉर्म एमसी2 एंटरप्राइजेज 4.90 करोड़ रुपये और एमएनसी अपैरल 4.65 करोड़ रुपये का निवेश करेंगी। वहीं, सरोज क्रिएशंस चार करोड़ रुपये, वोस्त्रो डिजाइन एंड फैशन 3.20 करोड़ रुपये और केमवैल्यू सिंथेटिक्स तीन करोड़ रुपये का निवेश करेगी। डेयरी से लेकर होमकेयर कारोबार तक निवेश सूची में अलग-अलग कारोबार से जुड़ी कंपनियां शामिल हैं। पूनम डेयरी उद्योग 1.45 करोड़ रुपये का निवेश कर 412 लोगों को रोजगार देने का प्रस्ताव रखती है। दिल्ली रेफ्रिजरेशन कॉरपोरेशन दो करोड़ रुपये का निवेश करेगी। केमिको साइंटिफिक गैसेज 2.58 करोड़ रुपये और रिया पांडे 1.93 करोड़ रुपये का निवेश करेंगी। वहीं, उपन ट्रेडर्स की ओर से 2.50 करोड़ रुपये निवेश का प्रस्ताव है। इस आवंटन से नोएडा में नए कारोबारी प्रतिष्ठानों के विकास के साथ रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि, आवंटन सूची में कंपनियों के प्रस्तावित निवेश और रोजगार के आंकड़े दिए गए हैं। वास्तविक निवेश, कारोबार से होने वाली आय और रोजगार की स्थिति कंपनियों की परियोजनाएं शुरू होने के बाद स्पष्ट होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User