विमानन सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम:रैम्प सुरक्षा और जोखिम प्रबंधन पर जोर,सुरक्षित परिचालन और समन्वय पर चर्चा

Nov 25, 2026 - 17:53
0
विमानन सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम:रैम्प सुरक्षा और जोखिम प्रबंधन पर जोर,सुरक्षित परिचालन और समन्वय पर चर्चा
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के सिविल एयरपोर्ट गोरखपुर में बुधवार को विमानन सुरक्षा जागरूकता सप्ताह के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें एयरपोर्ट पर कार्यरत विभिन्न एजेंसियों के प्रमुख और प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में विमानन सुरक्षा, सुरक्षित परिचालन और एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर चर्चा की गई। एयरपोर्ट निदेशक संजय कुमार ने विमानन सुरक्षा के महत्व और सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन की जानकारी दी। सुरक्षा प्रबंधक विजय कुमार ने सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली (एसएमएस) पर प्रस्तुति देते हुए जोखिमों की पहचान, आकलन और समय रहते नियंत्रण करने की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम में रैम्प सुरक्षा के तहत विमान के आसपास काम करते समय बरती जाने वाली सावधानियों, ग्राउंड हैंडलिंग, एयरसाइड सुरक्षा और कार्यस्थल पर सतर्कता के बारे में बताया गया। इंडिगो के एयरपोर्ट मैनेजर गोविन्द, राज और प्रभारी वैद्युत उमेशचंद्र ने भी सुरक्षित विमान परिचालन और एजेंसियों के बीच समन्वय से जुड़े विषयों पर जानकारी साझा की। कार्यक्रम का उद्देश्य एयरपोर्ट कर्मियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और सुरक्षित विमान परिचालन सुनिश्चित करना रहा। इस दौरान सभी अधिकारियों और प्रतिनिधियों ने सुरक्षा नियमों का पालन करने और उच्च सुरक्षा मानक बनाए रखने की प्रतिबद्धता जताई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User