नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव:के.जी.के. कॉलेज में 'विकसित भारत युवा संसद' का आयोजन, जगमीत सिंह रहे विजेता

Nov 21, 2026 - 17:01
0
नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव:के.जी.के. कॉलेज में 'विकसित भारत युवा संसद' का आयोजन, जगमीत सिंह रहे विजेता
'मेरा युवा भारत', मुरादाबाद (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के तत्वावधान में शनिवार को के.जी.के. पी.जी. कॉलेज में विकसित भारत युवा संसद प्रतियोगिता का शानदार आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य विषय ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत-2047’ रहा, जिसमें जनपद के विभिन्न विकास खंडों से आए युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और नशे के दुष्प्रभावों पर अपने प्रभावशाली विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विशेष गुप्ता (निवर्तमान अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग) और अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ‘वंदे मातरम्’ गीत के साथ हुई। नशे को छोड़कर खेलों से जुड़ें युवा: मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि विशेष गुप्ता ने अपने संबोधन में युवाओं से अपने उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए नशे से दूर रहने तथा शारीरिक गतिविधियों एवं खेलों से जुड़ने का आह्वान किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी सुनील कुमार ने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक व मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन और सकारात्मक सोच पैदा करते हैं। प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला सम्मान युवा संसद प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के कड़े मुकाबले के बीच शानदार प्रदर्शन करते हुए जगमीत सिंह ने प्रथम स्थान, दीपांशु ने द्वितीय स्थान तथा समृद्धि शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि और अन्य उपस्थित अधिकारियों द्वारा ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर 'मेरा युवा भारत' के जिला युवा अधिकारी सचिन कुमार ने उपस्थित युवाओं को नशे के विरुद्ध जागरूक रहने और 'नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत-2047' की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रशांत कुमार मिश्रा द्वारा किया गया। इस अवसर पर मेजर दीपक भारद्वाज, कृषि वैज्ञानिक दीपक मेहंदीरत्ता, डॉ. प्रशांत कुमार और प्रो. संजय जौहरी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User