ओबीसी रेल कर्मचारी एसोसिएशन ने महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा:लखनऊ में कर्मचारियों की सुरक्षा से जुड़े मुद्दे उठाए, ओबीसी कर्मचारियों के आरक्षण की मांग उठाई
पूर्वोत्तर रेलवे ओबीसी रेल कर्मचारी एसोसिएशन की ओर से महाप्रबंधक के लखनऊ आगमन पर उनका स्वागत किया। इस दौरान एसोसिएशन पदाधिकारियों ने कर्मचारियों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर ज्ञापन सौंपकर उनके समाधान की मांग की। ज्ञापन में भर्ती, पदोन्नति, कार्यालय आवंटन, कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधाओं से जुड़े मुद्दे उठाए गए। एसोसिएशन ने लखनऊ मंडल में ओबीसी रेल कर्मचारियों का रोस्टर प्वाइंट तैयार कर विभागवार रिक्त पदों की गणना कराने की मांग की। साथ ही आरआरबी और आरआरसी को भेजे जाने वाले इंडेंट की प्रतिलिपि एसोसिएशन को उपलब्ध कराने की बात कही। एलडीसीई कोटे के तहत ओबीसी कर्मचारियों को 27 प्रतिशत आरक्षण का लाभ देने की मांग भी उठाई गई। कार्यालयों में फर्नीचर की व्यवस्था कराने की मांग ज्ञापन में ओबीसी लायजन सेल का निरीक्षण कराने, सोमनाथ सेल के एक कक्ष का उद्घाटन कर उसमें संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की नियुक्ति करने का मुद्दा शामिल रहा। रेलवे बोर्ड और गोरखपुर मुख्यालय के 7 मार्च 2023 के आदेश के बावजूद एसोसिएशन पदाधिकारियों को कार्यालयों में प्रवेश नहीं मिलने की समस्या उठाई गई। एसोसिएशन के लिए मंडल स्तर पर कार्यालय आवंटित करने और उपलब्ध कार्यालयों में फर्नीचर की व्यवस्था कराने की मांग की गई। सुरक्षा और सुविधाओं पर भी उठाए मुद्दे एसोसिएशन ने वर्ष में दो बार लायजन अधिकारी और कार्मिक अधिकारी के साथ संयुक्त बैठक कराने की मांग की। मेडिकल अनफिट कर्मचारियों का जल्द समायोजन करने और गेटमैन कर्मचारियों के लिए वर्ष 2018 से जारी दो सप्ताह के विश्राम संबंधी प्रावधान को सभी सेक्शन में लागू करने की बात कही। कार्यस्थलों पर तैनात गेटमैन और ट्रैक मेंटेनर की सुरक्षा के लिए प्रभावी उपाय और कड़े नियम लागू करने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही। इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष अरविन्द कुमार, शाखा मंत्री मो. एजाज अहमद, शाखा अध्यक्ष मो. नसीम, अभिजीत गुप्ता, चंदन कुमार, विजय वर्मा, हेमंत कुमार सहित एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)