ओवैसी की सभा से पहले हिंदूवादी नेता हाउस अरेस्ट:योगी और ओवैसी के कार्यक्रमों के मद्देनजर पुलिस अलर्ट, सचिन सिरोही ने शौकत अली की गिरफ्तारी मांगी
मेरठ में शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। दोनों नेताओं के कार्यक्रमों से पहले पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। ओवैसी की सभा से पहले शौकत अली की गिरफ्तारी की मांग करने वाले हिंदूवादी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही को उनके घर पर हाउस अरेस्ट किया गया।
योगी आदित्यनाथ शनिवार को मेरठ कैंट के कुलवंत सिंह स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वह शहीद सैनिकों के परिवारों को सम्मानित करेंगे।
ओवैसी शाम 5 बजे मेरठ पहुंचेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। उनकी सभा नौचंदी थाना क्षेत्र के लोचन मैदान में होनी है।
ओवैसी की सभा से पहले अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही ने AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के कथित विवादित बयान को लेकर उनकी गिरफ्तारी की मांग की थी। पुलिस ने शनिवार सुबह करीब 8 बजे से सिरोही के घर पर पुलिसकर्मी तैनात कर उन्हें हाउस अरेस्ट कर दिया।
सचिन सिरोही ने कहा कि शनिवार को उनका कोई कार्यक्रम नहीं है। उन्होंने लोचन मैदान में जनसभा से पहले AIMIM प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली की गिरफ्तारी की मांग की थी। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद पुलिस ने सुबह 8 बजे से उनके घर पर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए।
सिरोही ने कहा कि उनकी मांग केवल शौकत अली की गिरफ्तारी को लेकर है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस तरह हाउस अरेस्ट करना गलत है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)