युवक की बाइक में टक्कर मारकर तलवार-तमंचे से हमला:ककवन में पुरानी रंजिश में वारदात, ग्रामीणों ने 3 आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सौंपा

Nov 14, 2026 - 12:34
0
युवक की बाइक में टक्कर मारकर तलवार-तमंचे से हमला:ककवन में पुरानी रंजिश में वारदात, ग्रामीणों ने 3 आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सौंपा
कानपुर के ककवन थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह पांडु नदी पुल के पास एक युवक पर तलवार और तमंचे से हमला किया गया। दुकान जा रहे युवक की बाइक में पीछे से कार ने टक्कर मारी। हमले में वह घायल हो गया। ग्रामीणों ने तीन युवकों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। एक आरोपी फरार है। बासखेड़ा निवासी अंकित तिवारी पुत्र छोटे तिवारी शनिवार सुबह बाइक से ककवन स्थित अपनी दुकान खोलने जा रहे थे। पांडु नदी पुल के पास पीछे से आई कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। आरोप है कि इसके बाद कार सवार युवकों ने तलवार और तमंचे से अंकित पर हमला किया। अंकित ने बताया कि कुछ दिन पहले गांव के सूरज पुत्र ओमप्रकाश तिवारी से उनका विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी रंजिश में सूरज साथियों के साथ हमला करने आया था। हरलाल निवादा निवासी शनी उर्फ शिवम और अभिषेक साहू,वंश उर्फ बंटा समेत अन्य लोगों पर भी हमले में शामिल होने का आरोप है। आरोप है कि हमलावर कानपुर के पनकी इलाके से भी कुछ युवकों को साथ लाए थे। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को देखकर हमलावर भागने लगे। ग्रामीणों ने सूरज, आशू और अनुज को पकड़ लिया। इसके बाद उनकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। अंकित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। देखिए तस्वीरें-

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User