फिरोजाबाद में आज अखबार नहीं, पढ़िए बड़ी खबरें:टूंडला में खड़े ट्रक में घुसी बाइक, एक की मौत, दिवाली पर बच्चे सम्मनित
फिरोजाबाद में टूंडला थाना क्षेत्र में रविवार सुबह जरौली पुल के पास तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पूरी खबर पढ़ें दिवाली पर प्रतियोगिता, रंगोली-पूजा थाली सजावट के विजेताओं को मिले इनाम फिरोजाबाद पुलिस लाइन में दीपावली पर बच्चों के लिए रंगोली और पूजा थाली सजावट प्रतियोगिता हुई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। पूरी खबरें पढ़ें फिरोजाबाद के नाले में युवक का शव मिला, शराब के नशे में गिरने की आशंका फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में गोवर्धन पूजा के दिन एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। सोमवार सुबह 9 बजे एटा तिराहे के पास नाले में एक युवक का शव पड़ा मिला। शव देखकर इलाके में सनसनी फैल गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकलवाकर कब्जे में ले लिया। पूरी खबर पढ़ें
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)