पासी जन जागृति संघ की बैठक:शिक्षा, एकजुटता और नशामुक्ति पर हुई चर्चा, समाज के उत्थान पर दिया जोर
फतेहपुर में हंसवा विकासखंड के बेर्रांव गांव में सोमवार को पासी जन जागृति संघ की सामाजिक, वैचारिक, संवैधानिक एवं व्यावसायिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुकेश कुमार ने की। विनोद कुमार के दरवाजे पर हुई बैठक में समाज के उत्थान, शिक्षा, एकजुटता और नशामुक्ति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। मुकेश कुमार ने कहा कि समाज की स्थिति मजबूत बनाने के लिए शिक्षा को प्राथमिकता देना और संगठित होना जरूरी है। उन्होंने समाज के लोगों से आपसी भाईचारा बढ़ाने और एक-दूसरे से जुड़ने की मुहिम को आगे बढ़ाने की अपील की। इस दौरान समाज के महापुरुषों के विचारों और उनके संघर्षों पर चर्चा करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा, संगठन और जागरूकता के माध्यम से समाज को मजबूत बनाया जा सकता है। बैठक में सामाजिक अधिकारों, संवैधानिक जागरूकता और आपसी सहयोग के मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ। इस मौके पर सोहनलाल, जीतू, मनोज, पवन, पिंटू, गोकुल, दीपू, अनुराग, पुत्तूलाल, सुखपाल, मइयादीन, चेतराम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)