फिरोजाबाद में डीएम-एसएसपी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण:मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की प्रगति और व्यवस्थाओं का जायजा लिया
फिरोजाबाद में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत शनिवार को जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और एसएसपी आदित्य लांग्हे ने शिकोहाबाद स्थित नारायण कॉलेज के मतदान केंद्र का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने बूथ संख्या 362 से 369 तक पहुंचकर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की प्रगति और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। युवाओं और महिलाओं से किया संवाद निरीक्षण के दौरान डीएम और एसएसपी ने मतदान केंद्र पर मौजूद युवा मतदाताओं, महिलाओं और स्थानीय नागरिकों से बातचीत की। उन्होंने लोगों को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए अपील की कि जिन पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, वे अपना नाम दर्ज कराएं। खासकर पहली बार मतदान करने वाले युवाओं को मतदाता बनने के लिए प्रेरित किया। पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने के निर्देश अधिकारियों ने मौके पर मौजूद बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से पुनरीक्षण अभियान की प्रगति की जानकारी ली। साथ ही मतदाता सूची, संबंधित अभिलेखों और बूथों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं की समीक्षा की। डीएम ने निर्देश दिए कि पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और अपात्र और त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों में नियमानुसार संशोधन का काम गंभीरता से किया जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से छूटना नहीं चाहिए। सभी दावे और आपत्तियों का निस्तारण निर्धारित प्रक्रिया के तहत पारदर्शिता के साथ समय से किया जाए। वहीं, एसएसपी ने मतदान केंद्र की सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रशासन का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाना है, ताकि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे। अधिकारियों ने आमजन से अभियान में सहयोग करने की अपील की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)