मऊ रोजगार मेले में 171 अभ्यर्थियों का चयन:8 निजी कंपनियों ने लिया हिस्सा, 375 युवाओं ने दिया साक्षात्कार
मऊ के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शनिवार, 28 नवंबर 2026 को जिला सेवायोजन कार्यालय, सहादतपुरा, मऊ में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में निजी क्षेत्र की 8 कंपनियों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न कंपनियों की चयन प्रक्रिया के माध्यम से कुल 171 बेरोजगार अभ्यर्थियों का चयन किया गया। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से आयोजित इस रोजगार मेले में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 375 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया तथा उनकी योग्यता और आवश्यक मानकों के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की। जिला सेवायोजन अधिकारी अरविंद कुमार पांडे ने बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की 8 कंपनियों ने भाग लिया। मेले में बड़ी संख्या में बेरोजगार युवाओं ने रोजगार पाने के लिए आवेदन किया। साक्षात्कार एवं चयन प्रक्रिया के उपरांत कुल 171 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। उन्होंने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा समय-समय पर रोजगार मेलों का आयोजन किया जाता है, ताकि जनपद के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिल सके। रोजगार मेले के माध्यम से युवाओं को कंपनियों से सीधे जुड़ने और अपनी योग्यता के अनुसार नौकरी पाने का अवसर प्राप्त हुआ। रोजगार मेले में युवाओं की अच्छी भागीदारी रही। चयनित अभ्यर्थियों को निजी कंपनियों में रोजगार का अवसर मिलने से उनके लिए रोजगार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)