GIC मैदान पर फिर सजेगा दलित राजनीति का मंच:भाजपा की समरसता संकल्प यात्रा के तहत आगरा में जनसभा कल

Nov 28, 2026 - 16:50
0
GIC मैदान पर फिर सजेगा दलित राजनीति का मंच:भाजपा की समरसता संकल्प यात्रा के तहत आगरा में जनसभा कल
आगरा का GIC मैदान एक बार फिर दलित राजनीति का बड़ा केंद्र बनने जा रहा है। 29 नवंबर को भाजपा समरसता संकल्प यात्रा के तहत जनसभा करने जा रही है। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। भूमि पूजन के साथ ही टेंट लगाने का काम चल रहा है। खास बात यह है कि इसी मैदान पर 15 नवंबर को समाजवादी पार्टी ने पश्चिमी यूपी का दलित महासम्मेलन आयोजित किया था। इसमें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शामिल हुए थे। अब 15 दिन के अंतराल पर भाजपा इसी मैदान से दलित समाज के बीच अपनी राजनीतिक और सामाजिक पकड़ मजबूत करने का संदेश देने की तैयारी में है। अब विस्तार से पढ़िये.... संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर भाजपा समरसता संकल्प यात्रा निकाल रही है। इस 16 दिवसीय यात्रा की शुरुआत जालंधर से हुई थी। विभिन्न जिलों से होती हुई यह यात्रा रविवार को आगरा पहुंचेंगी। इस अवसर पर आगरा के GIC मैदान जनसभा होगी। पहले देखिये भूमि पूजन की 2 तस्वीरें… दलित वोट बैंक पर नजर इस कार्यक्रम के जरिये भाजपा की नजर दलित वोट बैंक पर है। दरअसल, इससे पहले सपा इसी मैदान पर 15 दिन पहले (15 नवंबर) दलित महासम्मेलन आयोजित कर चुकी है। इसके बाद बसपा ने एत्मादपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया। ऐसे में भाजपा अब पीछे नहीं रहना चाहती। विधानसभा चुनाव को देखते हुए अहम है ये जनसभा आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए भाजपा की इस जनसभा को राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है। आगरा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दलित मतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। ऐसे में जीआईसी मैदान पर लगातार दो बड़े आयोजनों को दलित वोट बैंक तक पहुंच बनाने की राजनीतिक कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। इस आयोजन की अहमियत इसलिए भी बढ़ जाती है कि आगरा को लंबे समय से बहुजन राजनीति की महत्वपूर्ण जमीन माना जाता रहा है। 15 नवंबर के सपा सम्मेलन में रामजीलाल सुमन ने आगरा को दलितों की राजनीतिक चेतना और संघर्ष की भूमि बताया था। सम्मेलन में आगरा, अलीगढ़ और मेरठ मंडल के जिलों से कार्यकर्ताओं को जुटाया गया था। दलित वोट बैंक पर भाजपा की नजर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User